Google Pixel 11 पर ₹26,000 तक की छूट: ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा, 8 नवंबर तक Diwali Sale में खरीदने का मौका; जानें ऑफर डिटेल्स
Published:
4 min read

गूगल का फ्लैगशिप Pixel 11, 256 GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। (फोटो सोर्स- Google Pixel)
बिजनेस डेस्क। अगर आप इस दिवाली फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो गूगल कंपनी का स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। गूगल ने आधिकारिक तौर पर गूगल स्टोर इंडिया पर गूगल पिक्सल दिवाली सेल 2026 (Google Pixel Diwali Sale 2026) शुरू कर दी है। ये सेल 8 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसमें गूगल पिक्सल (Google Pixel) 11 लाइनअप और गूगल स्मार्टवॉच सीरीज पर भारी छूट, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर मिल रहे हैं। आप पिक्सल 11 सीरीज पर 26,000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं।
Google Pixel 11 दिवाली सेल ऑफर्स, डिस्काउंट
गूगल स्टोर पर फेस्टिव सीजन के लिए शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। Pixel 11 Pro और Google Pixel Pro XL जैसे कुछ लेटेस्ट डिवाइस पर 65,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है।
Pixel 11 प्राइस और 512GB वेरिएंट पर ₹10,000 की छूट
गूगल का फ्लैगशिप Pixel 11, 256 GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। सेल के दौरान इस पर 10,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के चलते Google Pixel 11 के 512 GB वेरिएंट की कीमत भी इसके असली दाम 1,04,999 रुपए से घटकर 94,999 रुपए हो गई है।

₹7,000 तक का बैंक कैशबैक और ₹9,000 का एक्सचेंज बोनस
कस्टमर Google Pixel 11 पर बैंक और ट्रेड इन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 7,000 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक कैशबैक मिल सकता है।
इसके अलावा Cashify के जरिए अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर खरीदारों को 9,000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। साथ ही चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिल रही है।
Pixel 11 के ऑफर प्राइस का कैलकुलेशन
कैलकुलेशन डिटेल्स | प्राइस (रुपए) |
Pixel 11, 512GB की कीमत | 1,04,999 |
इंस्टेंट कार्ड कैशबैक (HDFC/ICICI) | 7,000 |
स्टोर डिस्काउंट | 10,000 |
पुराने डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू (जैसे अच्छी कंडीशन में पिक्सल 9 (256GB) ) | 34,000 |
Cashify से एक्सचेंज बोनस | 9,000 |
इन सब के बाद एक्सपेक्टेड टोटल प्राइस | 78,999 |

Google Pixel 11 Pro और Pro XL दिवाली ऑफर्स
बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बेनिफिट्स
गूगल कुछ क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 10,000 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक कैशबैक रिवॉर्ड दे रहा है। इसके अलावा, कुछ पुराने स्मार्टफोन पर 9,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
ऑफर लागू होने के बाद Pixel 11 Pro, Pro XL प्राइस
मॉडल | वेरिएंट | मौजूदा कीमत (रुपए) | ऑफर के बाद कीमत (रुपए) |
Pixel 11 Pro | 12GB + 256GB | 1,19,999 | 1,09,999 |
Pixel 11 Pro | 16GB + 512GB | 1,34,999 | 1,24,999 |
Pixel 11 Pro XL | 12GB + 256GB | 1,34,999 | 1,24,999 |
Pixel 11 Pro XL | 16GB + 512GB | 1,49,999 | 1,39,999 |
Google Pixel 11 Pro फोल्ड सेल ऑफर
गूगल का फ्लैगशिप फोल्डेबल डिवाइस Pixel 11 Pro फोल्ड 16GB + 512GB मॉडल के लिए 1,86,999 रुपए की शुरुआती रिटेल कीमत पर उपलब्ध है। गूगल की दिवाली सेल के दौरान खरीदार 10,000 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक कैशबैक पा सकते हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर 1,76,999 रुपए रह जाएगी। इसके अलावा कस्टमर Cashify के एक्सचेंज बोनस का फायदा लेकर भी इस फोन में बचत कर सकते हैं।

Google Pixel 10, Pixel 10a और Pixel वॉच पर छूट
- Google Pixel 10 पर 5,000 रुपए की इंस्टेंट छूट, 5,000 रुपए तक का बैंक कैशबैक और 1,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। जिससे इसकी कीमत घटकर 74,999 रुपए हो जाती है।
- Google Pixel 10a 52,999 रुपए की घटी हुई कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 3,000 रुपए तक की इंस्टेंट छूट, 3,000 रुपए तक का बैंक कैशबैक और 1,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
- Google Pixel Watch 5, 42,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 2,500 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक कैशबैक, 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और 3 महीने का गूगल हेल्थ प्रीमियम शामिल है।
- Google Pixel Watch 4 की शुरुआती कीमत 39,900 रुपए है। इस पर 1,500 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक कैशबैक और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI मिल रही है।
गूगल स्टोर दिवाली सेल ऑफर के लिए कैसे अप्लाई करें
स्टेप 1- Google Store India के ऑफिशियल दिवाली ऑफर पेज पर जाएं
स्टेप 2- अपना पसंदीदा Google Pixel फोन या स्मार्टवॉच मॉडल और वैरिएंट चुनें
स्टेप 3- अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज कर रहे हैं, तो चेकआउट के दौरान एक्सचेंज ऑप्शन सिलेक्ट करें।
स्टेप 4- पेमेंट के लिए आगे बढ़ें और HDFC बैंक या ICICI बैंक का कोई क्रेडिट कार्ड चुनें।
स्टेप 5- फाइनल ऑर्डर का रिव्यू करें और लागू किए गए डिस्काउंट, कैशबैक और डिवाइस पिकअप को वेरीफाई करें।

