Realme 16 Pro का Harry Potter Edition लॉन्च: हॉगवर्ट्स थीम के साथ 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी; कीमत 62999 रुपए
Published:
3 min read

Realme 16 Pro Harry Potter Edition में MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया गया है। (फोटो सोर्स- Realme)
टेक डेस्क। रियलमी ने भारत में अपने 'Realme 16 Pro' का खास हैरी पॉटर एडिशन (Harry Potter Edition) लॉन्च कर दिया। इस स्पेशल एडिशन फोन को हॉगवर्ट्स (Hogwarts) की थीम पर तैयार किया है। डिवाइस के डिजाइन, सॉफ्टवेयर और एक्सेसरीज में हर जगह Harry Potter की झलक देखने को मिलती है। हालांकि, फोन के अंजर का हार्डवेयर रेगुलर Realme 16 Pro जैसा ही है।
Harry Potter Edition की कीमत और उपलब्धता
Realme 16 Pro Harry Potter Edition की कीमत 62,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में मिलेगा, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन को मैजिक ब्राउन कलर में पेश किया गया है। Realme 16 Pro के साथ मिलने वाला पैकेज भी खास है। बॉक्स में हॉगवर्ट्स की एक्सेप्टेंस लेटर, ट्रेन टिकट, कैरेक्टर पोस्टकार्ड, हॉगवर्ट्स क्रेस्ट बुकमार्क, हॉगवर्ट्स एम्बॉस्ड केस और फोन पिन दिया गया है।

Harry Potter Edition में हॉगवर्ट्स जैसा खास डिजाइन
स्मार्टफोन का डिजाइन इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाता है। इसमें आर्गाइल पैटर्न देखने को मिलता है, जो विजार्ड्स चेस से इंस्पार्ड है। बैक पैनल पर हॉगवर्ट्स क्रेस्ट और हैरी पॉटर की ब्रांडिंग दी गई है।
फोन के कैमरा मॉड्यूल को भी थीम के हिसाब से बदला गया है। कैमरा लेंस को हेडविग की आंखों जैसा लुक देने की कोशिश की गई है। कुल मिलाकर फोन का डिजाइन इसे एक एडिशन जैसा फील देता है।
फोन के सॉफ्टवेयर में भी Harry Potter का टच
- Harry Potter Edition में सॉफ्टवेयर को भी खास तरीके से कस्टमाइज किया गया है।
- फोन में कस्टम ऐप आइकन, हॉगवर्ट्स थीम वाले वॉलपेपर और 3D एम्बॉस्ड स्टाइल आइकन मिलते हैं। थीम स्टोर में सॉर्टिंग हैट आइकन दिया गया है।
- कैलुकेटर ऐप को प्लेटफॉर्म नाइन और थ्री क्वार्टर से इंस्पायर्ड डिजाइन मिला है।
- फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है।
- परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया गया है।

200MP कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme 16 Pro Harry Potter Edition में पीछे की तरफ 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है।
यह भी पढ़ें-
OnePlus 16 के फीचर्स लीक: 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 165Hz डिस्प्ले; 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

