Tata Motors जल्द लॉन्च करेगा Safari EV और Avinya EV: बेहतरीन रेंज और एडवांस फीचर्स से लैस होंगी ये नई SUV, जानें लॉन्चिंग टाइम
Published:
3 min read

AI जनरेटेड इमेज
ऑटो डेस्क। टाट मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में अपने इंडियन पोर्टफोलियो में FY2031 तक 6 मॉडल जोड़ने के प्लान के बारे में ऐलान किया है। कंपनी के इस अपकमिंग लाइनअप में मौजूदा मॉडलों के फेसलिफ्ट, नए वेरिएंट, पावरट्रेन अपग्रेड और नए वर्जन शामिल होंगे। कंपनी ने अपनी लंबी समय की EV स्टैट्रजी के तहत टारगेट रखा है कि अगले 5 सालों में PV (पैसेंजर व्हीकल) रेंज में EV की हिस्सेदारी 30% की पहुंचाना है। इस टारगेट को हासिल करने के लिए Tata Motors अपनी EV लाइनअप में 4 नए मॉडल जोड़ेगी, जिससे FY2031 तक कुल PV बिक्री का 15-20% हिस्सा हासिल करने की उम्मीद है।
इस बीच जानकारी सामने आई है कि Tata Motors साल 2026 के दिवाली सीजन में Safari EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसके बाद साल 2027 में नई Avinya प्रीमियम EV को लाएगी। आइए यहां अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV के बारे में जानते हैं।
Tata Safari EV
Tata Safari EV टाटा के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बनी है। इस अपकमिंग EV में Harrier EV जैसा पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। बता दें कि Harrier EV में 65 kWh और 75 kWh दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें सिंगल चार्ज पर 622 km की रेंज मिलने का दावा है। हालांकि, Safari EV के बड़े साइज और वजन की वजह से ड्राइविंग रेंज थोड़ी अलग हो सकती है।
Tata Safari EV में Harrier EV वाला TiDAL (Tata Intelligent Digital Architecture Layer) इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लेटफॉर्म एकसाथ कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिसमें कॉम्प्लेक्स कनेक्टेड कार फीचर्स, 540-डिग्री कैमरा, OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट और ADAS फंक्शनैलिटी शामिल हैं।

एक्सटीरियर की बात करें तो, Safari EV में सील्ड-ऑफ ग्रिल, नए बंपर, नए डिजाइन वाले हेडलैंप, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील और EV बैजिंग मिलने की उम्मीद है। वैसे इसके केबिन का लेआउट और फीचर्स ICE-पावर्ड Safari जैसे ही होंगे, लेकिन इसमें कुछ EV-स्पेसिफिक सॉफ्टवेयर फीचर्स और अपडेट जोड़ दिए जाएंगे।
Tata Avinya EV
Tata Motors ने Tata Avinya EV की टेस्टिंग शुरू कर दी है और इसका ऑफिशियल डेब्यू 2027 में होगा। कुछ स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि प्रोडक्शन-रेडी मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा। इस टेस्ट म्यूल में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, फ्रंट बंपर पर वर्टिकली लगी हुईं लाइटिंग एलिमेंट्स, पतली DRLs (डे-टाइम रनिंग लाइट्स), बड़े एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, ढलान वाली रूफलाइन, मोटी बॉडी क्लैडिंग और रैपअराउंड टेललैंप्स दिए गए हैं।

हालांकि अभी पावरट्रेन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि Avinya में 65kWh से 80kWh तक के बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Avinya को Freelander आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा, जिसे Chery-JLR के जॉइंट वेंचर ने डेवलप किया है। यह प्लेटफॉर्म 800V तक के इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर और 350kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें-
Maruti Brezza Facelift 2026: किस वेरिएंट में कौन-सा इंजन मिलेगा, जानिए कीमत, फीचर्स और माइलेज

