Maruti Brezza Facelift 2026: किस वेरिएंट में कौन-सा इंजन मिलेगा, जानिए कीमत, फीचर्स और माइलेज
Published:
4 min read

Brezza Facelift 2026 चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus में उपलब्ध है। (फोटो सोर्स- मारुति सुजुकी)
बिजनेस डेस्क। मारुति सुजुकी ने कॉम्पैक्ट SUV मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.4 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस मिड-लाइफ अपडेट Brezza को नया डिजाइन, कई नए फीचर्स और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिला है। कंपनी ने इसके वेरिएंट लाइनअप में भी चेंजेस किया है। अगर आप नई Brezza Facelift 2026 खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें किस वेरिएंट में कौन-सा इंजन और गियरबॉक्स मिलता है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 के किस वेरिएंट में कौन-सा इंजन मिलेगा?
Brezza Facelift चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus में उपलब्ध है। इसमें कस्टमर को 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (N/A) पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल+CNG और नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन चुनने का विकल्प मिलता है।
- LXi वेरिएंट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसी वेरिएंट में पेट्रोल+CNG और नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी 6-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है।
- VXi वेरिएंट सबसे ज्यादा ऑप्शन देता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक, 1.5-लीटर CNG के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ 6-स्पीड मैनुअल का विकल्प मिलता है।
- ZXi Plus टॉप वेरिएंट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन केवल 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलता है। इस वेरिएंट में CNG का विकल्प नहीं है, लेकिन नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है।

टर्बो-पेट्रोल इंजन, पावर और माइलेज
Brezza Facelift की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है। यह पहली बार Brezza में दिया गया है।
1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 103 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कंपनी के अनुसार इसका माइलेज 21.09 kmpl (LXi/VXi MT), 20.81 kmpl (ZXi MT) और 20.17 kmpl (VXi, ZXi और ZXi Plus AT) है।
1.5-लीटर पेट्रोल+CNG इंजन 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है। इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और इसका दावा किया गया माइलेज 26.90 km/kg है।
नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 110 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसका दावा किया गया माइलेज 20.47 kmpl (LXi और VXi) तथा 19.96 kmpl (ZXi और ZXi Plus) है।
Maruti Brezza 2026 के नए फीचर्स
फेसलिफ्ट मॉडल में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी जोड़ी गई है। SUV में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Brezza Facelift 2026 की कीमत और किन SUV से होगा मुकाबला?
Maruti Brezza की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.4 लाख रुपये रखी गई है। इसका मुकाबला Hyundai Venue, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq, Kia Sonet, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी सब-4 मीटर SUVs से होगा। इसके अलावा यह Maruti Fronx और Toyota Urban Cruiser Taisor का भी एक ऑप्शन मानी जाएगी।
यह भी पढ़ें-

