Bajaj की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी लॉन्च: FY28 तक इंटरनेशनल मार्केट में लेगी एंट्री, जानें भारतीय बाजार में कब आएगी
Published:
3 min read

AI जनरेटेड इमेज
ऑटो डेस्क। बजाज ऑटो अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 2028 (FY28) तक लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर दिनेश थापर ने दी। उन्होंने कहा कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को बनाने का काम काफी आगे तक बढ़ चुका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घरेलू मार्केट की जगह इंटरनेशनल मार्केट पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
इलेक्ट्रिक प्लसर और बॉक्सर लाने की तैयारी
थापर ने बुधवार को कंपनी की मीडिया कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा, “इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने का काम तेजी से चल रहा है और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 2028 (FY28) में इसे लॉन्च किया जा सकता है।”
बता दें कि पुणे की ऑटोमेकर कंपनी प्लसर और बॉक्सर को इलेक्ट्रिक बनाने पर काम कर रही है। वैसे अभी कंपनी ने लॉन्च के अलावा किसी तरह की और कोई जानकारी नहीं दी है। जैसे कि कंपनी की तरफ से बैटरी क्षमता, रेंज, मोटर, चार्जिंर समय, फीचर्स या डिजाइन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसलिए स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के लिए कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा।
इंटरनेशनल मार्केट में पहले आएगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
थापर ने कहा कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में लाने से पहले विदेशी मार्केट में लाने का प्लान कर रही है। उन्होंने कहा कि, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लेकर इंटरनेशनल मार्केट हमारी पहली प्रॉयोरिटी (Priority) होगा और इसके बाद घरेलू मार्केट होगा। थापर ने आगे कहा कि जरुरी बात यह है कि डेवलपमेंट और प्रोडक्ट का काम पहले से ही तेजी से चल रहा है और लॉन्च की टाइमलाइन ज्यादा दूर नहीं है।
पॉलिसी के लागू होने की तैयारी
बता दें कि यह कमेंट तब सामने आया है जब बजाज ऑटो दिल्ली जैसे मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने वाली कठिन पॉलिसी के लागू होने की तैयारी कर रही है। थापर ने कहा कि अगर पॉलिसी पहले जैसी ही रहती है, तो कंपनी इसका बड़ा जवाब देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, ई-रिक्शा और भविष्य में घरेलू बाजार में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल समेत पूरे ईवी पोर्टफोलियो के साथ बाजार में उतरा जाएगा।
दिल्ली में 2,000 मोटरसाइकिलें बेचती है बजाज
थापर के मुताबिक, बजाज मौजूदा समय में दिल्ली मार्केट में इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाली 2,000 मोटरसाइकिलें बेचती हैं। उन्होंने कहा कि वहीं कंपनी नहीं चाहती है कि उनके पेट्रोल व्हीकल की मांग कम हो।
बजाज ऑटो नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने के बाद सबसे तेजी से बढ़ने वाले मार्केट में कदम रखेगा, क्योंकि अब मैन्युफैक्चरर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर से आगे बढ़कर बैटरी से चलने वाली मोटरसाइकिलें भी बना रहे हैं।
दिल्ली की नई EV पॉलिसी
दिल्ली की नई EV पॉलिसी पर, जिसके तहत जनवरी 2027 से नए पेट्रोल/डीजल (ICE) थ्री-व्हीलर और अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल/डीजल टू-व्हीलर के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का प्रपोजल है, थापर ने कहा कि इससे ग्राहकों के पास ऑप्शन काफी लिमिटेड हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि व्हीकल चुनने का अधिकार कंज्यूमर के पास होना चाहिए। अगर ऑप्शन सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) तक लिमिटेड कर दिए जाएंगे, तो कंज्यूमर के पास अपनी जरूरत और पसंद के मुताबिक व्हीकल चुनने की आजादी बहुत कम रह जाएगी।
ये भी पढ़ें- Bajaj Auto की बड़ी तैयारी: सितंबर तक लॉन्च करेगा 12 नए मॉडल, 2 पल्सर भी लाने का प्लान

