Nissan का दिवाली ऑफर: Magnite और Gravite पर 84,999 रुपए तक की CNG किट फ्री, 16 नवंबर तक मिलेगा फायदा
Published:
3 min read

कस्टमर्स कार खरीदते समय ही CNG किट फिट करवा सकते हैं। (AI जेनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। अगर आप CNG कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल निसान इंडिया (Nissan India) की तरफ से CNG कारों के लिए डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी मैग्नाइट सब-कॉम्पैक्ट SUV और ग्रैवाइट सब-4m MPV के कुछ वेरिएंट के लिए फ्री CNG रेट्रोफिटमेंट किट दे रही है। यह ऑफर 16 नवंबर तक वैलिड है।
Magnite और Gravite के चुनिंदा वेरिएंट पर मिलेगा फायदा
Nissan का दिवाली ऑफर सभी वेरिएंट पर नहीं दिया जा रहा है। कंपनी मैग्नाइट और ग्रैवाइट के कुछ खास वेरिएंट पर यह ऑफर दे रही है। Nissan Magnite के Visia MT, Visia AMT और Visia+ MT के अलावा सभी वेरिएंट पर फ्री CNG रेट्रोफिटमेंट का फायदा दिया जा रहा है। वहीं Nissan Gravite के टेक्ना वेरिएंट पर यह फायदा दिया जा रहा है।
कस्टमर्स कार खरीदते समय ही CNG किट फिट करवा सकते हैं। हालांकि, ऑफर का फायदा उठाने के लिए नजदीकी डीलरशिप पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

CNG किट की कीमत कितनी है और कितनी बचत होगी?
Nissan की तरफ से दी जाने वाली CNG रेट्रोफिटमेंट किट की कीमत मैग्नाइट के लिए 74,999 रुपए और ग्रैवाइट के लिए 84,999 रुपए है। दिवाली ऑफर में यह किट फ्री दी जा रही है। कंपनी इस CNG रेट्रोफिटमेंट किट के साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है।
ग्रैवाइट में दिया है ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप
ग्रैवाइट में दो CNG सिलेंडर मिलते हैं, जिसमें हर एक सिलेंडर 25 लीटर का है। ग्रैवाइट रेनॉल्ट ट्राइबर बेस्ड MPV है। इसमें पेट्रोल और CNG दोनों फ्यूल मोड में समान पावर आउटपुट मिलता है। यह इंजन 71 bhp की पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Renault ट्राइबर में टर्बो इंजन
निसान ग्रैवाइट का प्लेटफॉर्म रेनॉल्ट ट्राइबर से जुड़ा है। इसलिए Renault अपनी ट्राइबर का टर्बोचार्ज्ड इंजन वर्जन पेश कर सकती है। इससे फ्यूचर में ग्रैवाइट में भी ज्यादा पावरफुल इंजन दिया जा सकता है। हालांकि, अभी ग्रैवाइट के लिए किसी टर्बो इंजन वर्जन का ऑफिशियल आनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
16 नवंबर तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा
Nissan India का यह दिवाली ऑफर 16 नवंबर तक वैलिड है। अब जो लोग मैग्नाइट और ग्रैवाइट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो फ्री CNG रेट्रोफिटमेंट का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
10 लाख के कार लोन पर कितनी बनेगी EMI: 3, 5 और 7 साल में कितना ब्याज देना होगा, देखें कैलकुलेशन

