Honda ने भारत में लॉन्च की ZR-V हाइब्रिड SUV: कीमत 47.99 लाख रुपए, 22.80 km/l का माइलेज, डिलीवरी हुई शुरू
Published:
3 min read

AI जनरेटेड इमेज
ऑटो डेस्क। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने शनिवार को होंडा जेडआर-वी Honda ZR-V को 47.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। वहीं कंपनी लॉन्चिंग के साथ इस प्रीमियम हाइब्रिड SUV की डिलीवरी भी देश में शुरू कर दी।
फ्लैगशिप SUV के तौर पर लॉन्च हुई
कंपनी के मुताबिक, नई हाइब्रिड SUV ZR-V को भारत में होंडा की फ्लैगशिप SUV के तौर पर लॉन्च किया है और इसे जापान से कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर लाया गया है।

Honda ZR-V में पावरट्रेन
Honda ZR-V में होंडा का 2.0-लीटर स्पोर्ट्स हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है, जो कि 5,000-6,000 rpm पर 184 PS की कंबाइंड मैक्सिमम पावर और 0-2,000 rpm पर 315 Nm का मैक्सिमम टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 22.80 km/l की फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है और सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।
टेक्नोलॉजी, डिजाइन, कम्फर्ट और सेफ्टी में भी शानदार
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने कहा, इंडियन लाइन-अप में फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर होंडा ZR-V स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, डिजाइन, कम्फर्ट और सेफ्टी के साथ होंडा की ग्लोबल ग्रोथ को दिखाती है। इससे कस्टमर को एक शानदार और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।

उन्होंने आगे कहा, ZR-V की प्री-बुकिंग को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। भारतीय बाजार में पहले दो बैच पहले ही बुक हो चुके हैं, जिससे और ज्यादा जोश भर गया है।
कंपनी ने कहा कि इस मॉडल की 2022 से अब तक कुल ग्लोबल बिक्री 800,000 यूनिट से ज्यादा हो चुकी है और इसे प्रीमियम हाइब्रिड SUV पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर लाया गया है।
ऑल-न्यू ZR-V पर मिलेगी वारंटी
इस ऑल-न्यू ZR-V पर 3 साल की अनलिमिटेड-किलोमीटर स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की कॉम्प्लिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) मिलती है। वहीं कस्टमर 7 साल तक के लिए एक्सटेंडेड वारंटी का ऑप्शन भी चुन सकते हैं, जबकि 'एनीटाइम वारंटी' प्रोग्राम के तहत 10 साल या 120,000 km तक का कवरेज मिलता है।

वहीं लिथियम-आयन बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 km की वारंटी दी जा रही है, जबकि हाइब्रिड सिस्टम के पार्ट्स पर 5 साल या 1,00,000 km की वारंटी दी जा रही है। हालांकि शर्त यह है कि समय और दूरी दोनों में से जो पहले पूरा हो जाए।
Maruti Brezza Facelift 2026: किस वेरिएंट में कौन-सा इंजन मिलेगा, जानिए कीमत, फीचर्स और माइलेज

