365 दिन वाले प्रीपेड प्लान: सालभर के रिचार्ज में Jio, Airtel या Vi; जानिए कौन सा प्लान सबसे फायदेमंद रहेगा
Published:
4 min read

Jio vs Airtel vs Vi के 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान की तुलना। (AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज)
बिजनेस डेस्क। अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो सालभर की वैलिडिटी वाले एनुअल रिचार्ज प्लान आपके लिए काम के हो सकते हैं। रिलायंस जियो (Jio), भारती एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vi) तीनों कंपनियां 365 दिन की वैलिडिटी वाले अलग-अलग प्लान ऑफर करती हैं। इन प्लान्स की कीमत के साथ मिलने वाला डेटा, फ्री कॉलिंग, SMS और OTT सब्सक्रिप्शन अलग-अलग है। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा प्लान ज्यादा फायदे का है।
आइए जानते हैं Jio, Airtel और Vi के 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान, उनकी कीमत, डेटा और OTT बेनिफिट्स के बारे में...
Jio के 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाले कई विकल्प हैं। इनमें 3,599 रुपए और 3,999 रुपए वाले प्लान खास हैं।
Jio 3,599 रुपए एनुअल प्लान
3,599 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों तक रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इस प्लान में 120GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। एंटरटेनमेंट के लिए JioTV प्रो पैक वाउचर और JioHotstar का एक्सेस दिया गया है।
इसके अलावा JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज और 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। एलिजिबल 5G यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

Jio 3,999 रुपए एनुअल प्लान
इस प्लान में 365 दिनों तक रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी दी जाती है।
OTT और एंटरटेनमेंट की बात करें तो इसमें FanCode सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioHotstar मोबाइल प्लस हॉलीवुड का एक्सेस मिलता है।
इसके अलावा 50GB JioAICloud स्टोरेज, 5TB क्लाउड स्टोरेज और 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान का हिस्सा है।
Airtel के 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान
Airtel भी 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में अलग-अलग डेटा और OTT विकल्प देता है। कंपनी के 3,599 रुपए और 3,999 रुपए वाले प्लान खास तौर पर ध्यान देने लायक हैं।
Airtel 3,599 रुपए एनुअल प्लान
इस प्लान में पूरे 365 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। 5G का इस्तेमाल करने वाले एलिजिबल कस्टमर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है।
Airtel 3,999 रुपए एनुअल प्लान
अगर आपको रोजाना ज्यादा डेटा के साथ OTT कंटेंट देखना पसंद है, तो 3,999 रुपए वाला प्लान एक ऑप्शन है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में 12 महीने का Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाता है।
Vi के 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया (Vi) के पास अलग-अलग जरूरत और बजट के हिसाब से कई एनुअल प्लान मौजूद हैं। इनमें बेसिक कॉलिंग से लेकर डेली डेटा और OTT वाले प्लान शामिल हैं।
Vi के सस्ते और बेसिक एनुअल प्लान
अगर आपका डेटा इस्तेमाल कम है और आप सिर्फ कॉलिंग या सीमित डेटा चाहते हैं, तो Vi के ये प्लान देख सकते हैं:
- 1,189 रुपए प्लान: पूरे साल के लिए 50GB डेटा एक साथ मिलता है।
- 1,849 रुपए प्लान: पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 SMS मिलते हैं।
- 2,249 रुपए प्लान: पूरे साल के लिए 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 SMS मिलते हैं।
Vi 3,599 रुपए प्लान
3,599 रुपए वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ Vi के खास हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इनमें रात 12 बजे से सुबह तक बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
Vi 3,699 रुपए प्लान
इस एनुअल प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ एक साल का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
Vi 3,799 रुपए प्लान
प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ एक साल का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
Vi का 4,999 रुपए वाला प्रीमियम एनुअल प्लान
Vi का 4,999 रुपए वाला प्लान कंपनी का मेगा पैक है। इसमें रोज 2GB डेटा और हर दिन 200 SMS मिलते हैं। इसके अलावा 1 साल का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
इस प्लान में JioHotstar के साथ SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play समेत 18 से ज्यादा OTT ऐप्स का बंडल एक्सेस मिलता है।
यह भी पढ़ें-
Airtel का बड़ा फैसला: 299 समेत 4 प्रीपेड प्लान्स बंद; अब कम से कम 349 रुपए का रिचार्ज कराना होगा

