Jio vs Airtel: 84 दिन वाले प्लान में किसका रिचार्ज सस्ता पड़ेगा, कॉलिंग, डेटा और OTT बेनिफिट्स तक, यहां देखें पूरा फर्क
Published:
3 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) कस्टमर्स को बेहतर रिचार्ज प्लान देने की होड़ में लगी रहती है। अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। खास बात यह है कि दोनों कंपनियों के पास ऐसे प्लान हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
84 दिन की कॉलिंग प्लान में Jio और Airtel की तुलना
अगर आपको इंटरनेट की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती। आप सिर्फ सिम चालू रखना या अनलिमिटेड कॉलिंग करना चाहते हैं, तो कंपनियां बजट प्लान ऑफर करती हैं।
Jio का 448 रुपए का प्लान
Jio के 448 रुपए वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके साथ 1000 फ्री SMS मिलते हैं। इस प्लान में डेटा शामिल नहीं है। अतिरिक्त फायदे के तौर पर Jio TV और Jio Cloud का फ्री एक्सेस मिलता है।

Airtel का 469 रुपए का प्लान
Airtel का 469 रुपए वाला प्लान भी 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 900 फ्री SMS मिलते हैं। इस प्लान में भी इंटरनेट डेटा नहीं दिया जाता। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में मुफ्त Hello Tunes, Wynk Music और Apollo Circle की सुविधाएं शामिल हैं।
डेली डेटा और कॉलिंग चाहिए तो ये प्लान हैं बेहतर
अगर आप हर दिन इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और कॉलिंग के साथ OTT का भी फायदा चाहते हैं, तो ये दोनों प्लान आपके काम आ सकते हैं।
Jio का 799 रुपए का प्लान
Jio के 799 रुपए वाले प्लान में 84 दिनों तक हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री SMS दिए जाते हैं। इसके अलावा JioCinema और दूसरे Jio ऐप्स का एक्सेस भी बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलता है।

Airtel का 899 रुपए का प्लान
Airtel के 899 रुपए प्लान में भी 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS दिए जाते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत Airtel Xstream Play का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है, जिसके जरिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देखा जा सकता है।
किस यूजर के लिए कौन-सा प्लान रहेगा सही?
अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग की है और आप कम खर्च में सिम चालू रखना चाहते हैं, तो Jio का 448 रुपए प्लान ज्यादा फायदे का सौदा है। यह Airtel के 469 रुपए प्लान से 21 रुपए सस्ता है और ज्यादा SMS भी देता है।

रोज 1.5GB डेटा वाले प्लान में कौन है बेहतर?
अगर आपको रोज 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग चाहिए, तो Jio का 799 रुपए प्लान बेहतर ऑप्शन माना जा सकता है। यह Airtel के समान प्लान से 100 रुपये सस्ता है और लगभग वही सुविधाएं देता है।
OTT और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में किसका पलड़ा भारी?
वहीं, अगर आपकी पहली पसंद OTT, वेब सीरीज और एंटरटेनमेंट है, तो Airtel का 899 रुपए प्लान आपके लिए ज्यादा सही रहेगा । इसमें मिलने वाला Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देता है, जो Jio के प्लान में उपलब्ध नहीं है।

