Airtel का बड़ा फैसला: 299 समेत 4 प्रीपेड प्लान्स बंद; अब कम से कम 349 रुपए का रिचार्ज कराना होगा
Published:
3 min read

Airtel ने 4 रिचार्ज प्लान बंद किए।
बिजनेस डेस्क। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान में बदलाव किए हैं। 299 रुपए, 579 रुपए, 619 रुपए और 649 रुपए वाले 4 रिचार्ज प्लान बंद कर दिए हैं। इन प्लान के बंद होने से सबसे बड़ा असर 299 रुपए वाला रिचार्ज प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर पड़ने वाला है, क्योंकि इसके बाद 349 रुपए वाला रिचार्ज प्लान कराना पड़ेगा।
कंपनी ने यह बदलाव Airtel की सर्विस को आसान बनाने और प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) को बेहतर करने के लिए किया है। कंपनी टेलीकॉम प्राइसिंग को बढ़ाने की कोशिश कर रही है, ताकि सारे प्लान्स की कीमतों को बढ़ाने के बजाय ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ज्यादा पैसे दें।
यूजर्स पर क्या पड़ने वाला है असर
इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर 299 रुपए वाला रिचार्ज प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर पड़ेगा। अब उन्हें 349 रुपए वाला रिचार्ज प्लान लेना पड़ेगा, क्योंकि उनके लिए अब 349 रुपए वाला पैक ही अगला ऑप्शन होगा।
देखा जाए तो 349 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 299 रुपए वाले रिचार्ज प्लान से 16% ज्यादा है। हालांकि इसमें ज्यादा डेटा भी मिलता है। नए प्लान में रोजाना 28 GB डेटा देता है, जबकि 299 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता था।
अब जो यूजर्स 299 रुपए वाला रिचार्ज प्लान इस्तेमाल करते थे, उन्हें 349 रुपए वाला रिचार्ज प्लान चुनने पर हर महीने ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। हालांकि, इस प्लान में रोजाना 500MB एक्स्ट्रा डेचा मिलेगा।
देखा जाए तो Airtel ने अपनी मिड-टियर प्रीपेड रेंज से 249 रुपए और 299 रुपए वाले रिचार्ज ऑप्शन भी हटा दिए हैं, जिसके बाद यूजर्स के लिए रिचार्ज ऑप्शन्स कम हो गए हैं।
हालांकि, 199 रुपए वाला रिचार्ज प्लान अभी भी उपलब्ध है और 28 दिनों के लिए 2GB डेटा ऑफर करता है। इसके बाद अगला ऑप्शन 349 रुपए वाला रिचार्ज पैक है, जो 28 दिन की वैलेडिटी के लिए 3GB डेटा देता है।
इन बदलावों से यूजर्स को एंट्री-लेवल और ज्यादा कीमत वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बीच कम प्राइस प्लान ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
कुछ प्लान्स की कीमतों में की बढ़ोतरी
कंपनी ने अपने सारे प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में एकसाथ बढ़ोतरी नहीं की है, बल्कि कंपनी ने कुछ खास प्लान्स में बदलाव कर दिया है और जो ऑप्शन्स उपलब्ध हैं उनकी कीमत लगभग 5% से 16% से ज्यादा है।
इस तरह कंपनी ने सारे प्लान्स की कीमतों को बढ़ाने के बजाय कुछ खास प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
ये भी पढ़ें-
Shankesh Jewellers IPO: 18 अगस्त से खुलेगा, 93 रुपए शेयर का भाव; 14880 रुपए मिनिमम निवेश करना होगा

