Airtel के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स: एक रिचार्ज में 20 से ज्यादा OTT का सब्सक्रिप्शन, लंबी वैलेडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग भी
Published:
2 min read

एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहरों को रिचार्ज के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जी5 का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने OTT के लिए कई किफायती प्लान पेश किए हैं। इनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जियो हॉटस्टार जैसे ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहे हैं।
कई प्लान तो ऐसे हैं जिनमें एक रिचार्ज पर OTT के साथ कॉलिंग और डेटा का मजा उठाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं Airtel के कौन से प्लान में ये सुविधाएं मिलती हैं।
181 रुपए का प्लान, 20 से ज्यादा ऐप्स फ्री
यह कंपनी का सबसे कम कीमत वाला ओटीटी प्लान है। इस प्लान में यूजर को 15Gb डेटा 30 दिनों के लिए मिलता है। साथ ही Airtel Xstream ऐप के साथ सोनी लिव, लायंसगेट प्ले, होईचोई, चौपाल और सन नेक्स्ट जैसे 22 से ज्यादा OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।
451 रुपए का प्लान, जियो हॉटस्टार फ्री
क्रिकेट और रियलिटी टीवी शो बिग बॉस देखने वालों के लिए ये बेस्ट प्लान है। इसमें 30 दिनों तक 50GB डेटा मिलता है। वहीं, 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
1199 रुपए का प्लान, अमेजन प्राइम लाइट फ्री
Amazon से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए यह सबसे अच्छा प्लान है। एयरटेल इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो (लाइट) और एक्स-स्ट्रीम (प्रीमियम) का सब्सक्रिप्शन दे रहा है।
इस प्लान से रिचार्ज करने पर डेली 2.5 GB डेटा 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे। इसके अलावा 30 दिन के लिए हेलो ट्यून्स और 1 साल का पेरप्लेक्सिटी प्रो AI का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
1729 रुपए का प्लान, नेटफ्लिक्स, जियोसिनेमा फ्री
इस रिचार्ज प्लान में एयरटेल तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। जिनमें नेटफ्लिक्स (बेसिक), जियो हॉटस्टार (सुपर) और जी5 (प्रीमियम) शामिल हैं।
इस प्रीपेड प्लान को चुनने वाले ग्राहकों को प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इसके अलावा हैलो ट्यून्स और पेरप्लेक्सिटी प्रो AI का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

