Jio का दिवाली सरप्राइज: 3 साल तक रिचार्ज कराने की जरूरत ही नहीं; अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ मिल रहा फ्री Hotstar और Canva Pro
Published:
3 min read

Jio का 10,000 रुपए वाला नया प्रीपेड प्लान 1095 दिन की वैलिडिटी और कई डिजिटल सुविधाओं के साथ आया है। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
टेक डेस्क। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 3 साल (1095 दिन) की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। 10,000 रुपए के इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्राहकों को इंटरनेट, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ डिजिटल टूल्स का बेहतरीन कॉम्बो मिल रहा है। आइए जानते हैं इस नए प्लान की कीमत, फीचर्स और सभी फायदों के बारे में...
Jio के नए प्रीपेड प्लान में क्या फायदे मिलेंगे
Jio के इस लॉन्ग टर्म प्लान में कस्टमर्स को भरपूर डेटा और कनेक्टिविटी दी जा रही है। यह नया प्लान उपलब्ध हो चुका है। इसे MyJio ऐप, Jio.com या Jio स्टोर से खरीदा जा सकता है।
- हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड 5G डेटा
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- रोजाना 100 SMS
- वैलिडिटी पूरे 1095 दिन (3 साल)
एंटरटेनमेंट और डिजिटल टूल्स का कॉम्बो
इस 3 साल वाले प्लान में सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट ही नहीं, बल्कि कई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल रहे हैं। यूजर्स को JioHotstar Mobile+Hollywood का एक्सेस मिलेगा। इसके जरिए लाइव स्पोर्ट्स, लेटेस्ट मूवीज, हॉस्टार ओरिजिनल और हॉलीवुड फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं, डिजिटल क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए 12 महीने का Canva Pro Lite फ्री दिया जा रहा है। इसके साथ ही 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।
Jio की 10वीं सालगिरह पर मिल रहे कई खास ऑफर
- यह साल Reliance Jio के लिए खास है। कंपनी अपनी 10वीं सालगिरह मना रही है। इस मौके पर ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर लेकर आई है। कंपनी चुनिंदा JioHome ग्राहकों को एक साल के लिए Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।
- इसके अलावा 3,599 रुपए का एनिवर्सरी प्लान भी पेश किया गया है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा यानी कुल 912.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। Jio ने ग्राहकों को Google Gemini Pro का फ्री एक्सेस भी दिया है। यह ऑफर अगले 18 महीने तक मिलेगा। इसकी कुल कीमत 35,100 रुपए बताई गई है।
Jio के अन्य सस्ते और नए वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान्स
अगर आपको सिर्फ कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी चाहिए, तो Jio ने कई पॉकेट-फ्रेंडली 'वॉयस-ओनली' प्लान्स भी उतारे हैं:
- 1748 रुपए वाला प्लान: 336 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, Jio TV और JioAICloud
- 448 रुपए वाला प्लान: 84 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS, Jio TV और JioAICloud
- 197 रुपए वाला प्लान: पूरे कैलेंडर महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS
- 147 रुपए वाला प्लान: 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS
इसके अलावा, जिन यूजर्स को अर्जेंट में डेटा चाहिए वे 15 रुपए वाला अनलिमिटेड 5G डेटा पैक ले सकते हैं, जिसमें 24 घंटे के लिए बिना किसी लिमिट के अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।
यह भी पढ़ें-

