Diwali 2026: दिवाली पर खरीदें ये 5 सस्ती CNG कारें, कीमत 4.64 लाख से शुरू; 33.47 km/kg तक माइलेज
Published:
4 min read

दिवाली के मौके पर CNG कार एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। (AI जेनरेटेड इमेज)
ऑटो डेस्क। अगर आप दिवाली के मौके पर नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो CNG कार एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। CNG कार में कम खर्च में ज्यादा माइलेज मिलता है। ऐसे में लोग CNG गाड़ियों की तरफ तेजी से अट्रैक्ट हो रहे हैं। आइए हम आपको कुछ बजट में आने वाली CNG कारों के बारे में बताते हैं, जिनमें मारुति सुजुकी S-Presso, ऑल्टो K10, रेनॉल्ट क्विड, टाटा टियागो और वैगन R शामिल हैं।
Maruti Suzuki S-Presso

मारुति सुजुकी S-Presso एक बढ़िया ऑप्शन है। यह एक अफॉर्डेबल फैक्ट्री-फिटेड CNG कार है। कंपनी इसे LXi (O) और VXi (O) वेरिएंट में बेचती है। मारुति S-Presso के CNG मॉडल को 4.64 लाख रुपए से 5.14 लाख रुपए के बीच में खरीद सकते हैं। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। CNG मोड में यह इंजन 57 PS की पावर और 82 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 32.73 km/kg तक माइलेज मिलता है। इसमें सिंगल CNG सिलेंडर दिया है।
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10 भी एक अफॉर्डेबल CNG कार है। यह कार उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जो छोटी और हल्की कार खरीदना चाहते हैं। इसके CNG वेरिएंट की कीमत 4.84 लाख रुपए से 5.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। कंपनी इसके LXi (O) और VXi (O) वेरिएंट में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट देती है।
Alto K10 में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन CNG मोड में 57 PS की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 33.40 km/kg तक का माइलेज मिलता है। इसमें 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
Renault Kwid

जो लोग कम कीमत में कॉम्पैक्ट कार के साथ SUV कार खरीदना चाहते हैं, उनके लिए Renault Kwid का CNG वेरिएंट बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इस कार की कीमत 5.23 लाख रुपए से 5.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें Evolution और Climber वेरिएंट के साथ CNG का ऑप्शन मिलता है।
वैसे Renault Kwid में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट नहीं मिलती है। इसमें ऑथराइज्ड डीलरशिप के जरिए CNG किट रेट्रोफिट करवा सकते हैं। इसमें 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 69 PS की पावर और 92.5 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने CNG मोड के लिए पावर और टॉर्क की जानकारी नहीं दी है। इसमें CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, साउंड सिस्टम और कई दूसरे फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Tiago

Tata Tiago भी बेस्ट और अफॉर्डेबल CNG कार है। इसकी कीमत 5.87 लाख रुपए से लेकर 8.62 लाख रुपए तक जाती है। यह कार मार्केट में Smart, Pure, Pure Plus, Pure Plus A और Creative जैसे वेरिएंट में अवेलेबल है। इस कार में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन CNG मोड में 75.5 PS की पावर और 96.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक AMT दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन जोड़े गए हैं।
Tata Tiago में डुअल-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ सेफ्टी का भी ख्याल रखा गया है। वैसे इसके टॉप-स्पेक Creative Plus वेरिएंट में CNG का ऑप्शन नहीं मिलता है।
Maruti Suzuki Wagon R

मारुति सुजुकी Wagon R भी बेस्ट और अफॉर्डेबल CNG कार है। इसकी कीमत 5.94 लाख रुपए से लेकर 6.49 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी इसके LXi और VXi वेरिएंट में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट देती है। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन CNG मोड में 57 PS की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क देता है। इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। Wagon R कार CNG मोड में 33.47 km/kg तक का माइलेज देती है।
ये भी पढ़ें-

