Toyota Innova Crysta Limo Edition लॉन्च: कैप्टन सीट, 7-8 सीटर ऑप्शन और 148bhp डीजल इंजन, कीमत 19.95 लाख रुपए से शुरू
Published:
3 min read

Toyota Innova Crysta Limo Edition को पैसेंजर ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है। (फोटो सोर्स: Toyota)
ऑटो डेस्क। टोयोटा (Toyota) ने कमर्शियल मोबिलिटी प्रोवाइडर्स और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए भारत में इनोवा क्रिस्टा लिमो एडिशन (Innova Crysta Limo Edition) का ऐलान किया है। नए एडिशन को खास तौर पर GX-SLF ग्रेड में लाया गया है, जिसमें 7-सीटर और 8-सीटर ऑप्शन हैं। इनकी कीमत क्रमशः 19.95 लाख रुपए और 19.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नई गाड़ी में प्रोफेशनल पैसेंजर ट्रांसपोर्ट डीजल MPV की झलक दिखती है, लेकिन मौजूदा पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कंपनी का कहना है कि Toyota Innova Crysta Limo Edition को पैसेंजर ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है। Toyota ने दोनों सीटिंग अरेंजमेंट के लिए मौजूदा प्राइसिंग रखी है, लेकिन कैप्टन सीट और ज्यादा बड़ा केबिन जोड़ा है, जिसमें 7-सीटर वर्जन में अलग से दूसरी-रो की सीटिंग दी गई है और 8-सीटर वर्जन में एक एक्स्ट्रा पैसेंजर के लिए सीटिंग दी गई है।

Toyota Innova Crysta Limo Edition: इंजन और फीचर्स
Toyota ने Crysta Limo Edition में 4-सिलेंडर 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल ट्रांसमिशन लगा हुआ है। यह इंजन 148 bhp की पावर जनरेट करता है। इस कार का स्टैंडर्ड मॉडल 15 kmpl तक का माइलेज देता है।
Toyota के Crysta Limo Edition में सभी पैसेंजर रो में कैप्टन सीट और एयर कंडीशनिंग दी गई है। इस कार में काफी हेड और लेगरूम मिलेगा। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Toyota Innova Crysta Limo Edition: सेफ्टी और वारंटी
सेफ्टी की बात करें तो Innova Crysta में स्टैंडर्ड तौर पर 7 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
कंपनी 100,000 km या 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इसमें फाइनेंसिंग टर्म एंड कंडीशन भी शामिल हैं, जिसे 7 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें लो EMI प्लान, एक्सप्रेस मेंटेनेंस सर्विस और 24-घंटे रोडसाइड असिस्टेंस भी शामिल हैं। इसमें 5 साल या 220,000 km तक की एक्सटेंडेड वारंटी मिल सकती है।

Toyota Innova Crysta Limo Edition: प्राइस
Toyota के Innova Crysta Limo Edition की कीमत 7-सीटर GX-SLF के लिए 19.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं 8-सीटर GX-SLF के लिए कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
ये भी पढें-

