धनतेरस 2026 पर सिर्फ ज्वेलरी नहीं: इन 5 तरीकों से भी खरीद सकते हैं सोना-चांदी, सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से लेकर डिजिटल Gold और ETF ऑप्शन
Published:
4 min read

धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी की ज्वेलरी, सिक्के और दूसरी चीजें खरीदते हैं। (AI जेनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। दिवाली का त्योहार शुरु ह गया है और आज धनतेरस है। आज के दिन कोई कीमती मेटल खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी की ज्वेलरी, सिक्के और दूसरी चीजें खरीदते हैं। वैसे आज के समय कई इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हैं। अब अगर आप धनतेरस के मौके पर सोना या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां 5 तरह के प्रोडक्ट हैं, जिन्हें आप खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। इनमें फिजिकल से लेकर डिजिटल और एक्सचेंज-ट्रेडेड इन्वेस्टमेंट ऑप्शन शामिल हैं।
सोने और चांदी के सिक्के

धनतेरस पर सोने और चांदी के सिक्के खरीदना काफी पॉपुलर तरीकों में से एक है। आप 1 ग्राम सोने का सिक्का या 10 ग्राम चांदी का सिक्का खरीद सकते हैं। 1 ग्राम सोने के सिक्के की कीमत ब्रांड, प्योरिटी और सोने की मौजूदा कीमतों के हिसाब से लगभग 14,000 रुपए से 30,000 रुपए तक हो सकती है।
ऐसे ही लक्ष्मी-गणेश या दूसरे त्योहारों के डिजाइन वाले 10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत लगभग 3,000 रुपए से 10,000 रुपए तक हो सकती है। आप सिक्का ज्वेलरी स्टोर से खरीद सकते हैं या ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ऑर्डर कर सकते हैं।
सोने और चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

लोग धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी खरीदते हैं, क्योंकि दिवाली में इनकी पूजा भी की जाती है। चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां आसानी से मिल जाती हैं, जिनकी कीमत 20,000 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक हो सकती है। इसके अलावा, आप प्योर गोल्ड और गोल्ड-प्लेटेड ऑप्शन भी देख सकते हैं।
डिजिटल गोल्ड और सिल्वर

धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड भी खरीद सकते हैं। आप कम मात्रा में 24-कैरेट डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। कुछ प्लेटफॉर्म 10 रुपए या 100 रुपए से कम में भी इनवेस्टमेंट की फैसेलिटी देते हैं, जिससे कोई भी आसानी से इन्हें खरीद सकता है।
डिजिटल गोल्ड ऑफर करने वाले प्लेटफॉर्म में SafeGold, Tanishq, MMTC-PAMP, PhonePe, CRED, और दूसरे शामिल हैं। प्लेटफॉर्म पॉलिसी के मुताबिक आप डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड से एक्सचेंज कर सकते हैं या इसे कैश में रिडीम कर सकते हैं।
डिजिटल सिल्वर आसानी से अवेलेबल नहीं होता है, लेकिन MMTC-PAMP जैसे प्रोवाइडर्स यह ऑप्शन देते हैं। आप खरीदने से पहले प्लेटफॉर्म चार्ज और रिडेम्पशन की कंडीशन को जरूर देख लें।
गोल्ड और सिल्वर ETF

गोल्ड और सिल्वर ETF ऐसे लोगों के लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है, जो फिजिकली कीमती मेटल नहीं खरीदना चाहते हैं। इन्वेस्टर लाइव एक्सचेंज प्राइस पर काफी कम मात्रा में ETF यूनिट खरीद सकते हैं। ये पैसिव इन्वेस्टमेंट फंड गोल्ड और सिल्वर बुलियन की डोमेस्टिक मार्केट प्राइस को ट्रैक करते हैं। इन्वेस्टर डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए स्टॉक एक्सचेंज पर ETF यूनिट खरीद और बेच सकते हैं। आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए भी इन्वेस्ट कर सकते हैं, जहाँ ब्रोकर या प्लेटफॉर्म सपोर्ट करता है।
ETF में फिजिकल ज्वेलरी की तरह मेकिंग चार्ज नहीं लगते हैं। हालांकि, इन्वेस्टर को फंड के एक्सपेंस रेश्यो, ब्रोकरेज और दूसरे ट्रांजैक्शन चार्ज का ध्यान रखना चाहिए।
गोल्ड और सिल्वर फंड-ऑफ-फंड (FoFs) भी हैं, जिन्हें देखा जा सकता है। जहां ETF स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होते हैं। वहीं FoFs अंडरलाइंग गोल्ड या सिल्वर ETF में इन्वेस्ट करते हैं। इन्वेस्टर गोल्ड और सिल्वर पैसिव FoFs के बारे में भी सोच सकते हैं, जो एक ही फंड के जरिए दोनों मेटल में एक्सपोजर देते हैं।
गोल्ड वॉल्ट

यह थोड़ा कम पॉपुलर तरीका है, लेकिन गोल्ड वॉल्ट एक और ऑप्शन है। धनतेरस पर इसके बारे में सोच सकते हैं। डीमैट-बेस्ड गोल्ड वॉल्ट सुविधा के जरिए इन्वेस्टर मौजूदा मार्केट प्राइस पर सोना खरीद सकते हैं और फिजिकल गोल्ड की होम डिलीवरी का ऑप्शन चुन सकते हैं।
उदाहरण के लिए, धन गोल्ड और सिल्वर वॉल्ट की फैसिलिटी देता है। आप अपने हिसाब से 1 ग्राम या ज्यादा गोल्ड खरीद सकते हैं। यह गोल्ड SEBI-रजिस्टर्ड वॉल्ट में स्टोर किया जाता है। गोल्ड वॉल्ट MCX रेट और प्योरिटी के आधार पर एक्सचेंज-लिंक्ड प्राइसिंग देता है। हालांकि, लोगों को ऑर्डर देने से पहले स्टोरेज फीस, डिलीवरी चार्ज और टाइमलाइन देख लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-

