Dhanteras 2026: धनतेरस पर आज खुले रहेंगे बैंक, कल शनिवार को भी होगा कामकाज; देखें नवंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Published:
3 min read

धनतेरस पर आज 6 नवंबर को बैंक बंद नहीं रहेंगे। RBI की छुट्टियों की लिस्ट में बैंक हॉलिडे नहीं है। (फोटो सोर्स- एएनआई)
बिजनेस डेस्क। धनतेरस (Dhanteras 2026) पर बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। आज यानी 6 नवंबर को देशभर में बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नवंबर हॉलिडे लिस्ट में आज की तारीख पर बैंक की छुट्टी नहीं है। SBI, HDFC और ICICI समेत सरकारी और प्राइवेट बैंक में सामान्य कामकाज होगा। वहीं, 7 नवंबर को पहले शनिवार के कारण भी बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, नवंबर में कई त्योहारों के चलते अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
धनतेरस पर आज बैंक खुले रहेंगे
RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 6 नवंबर को धनतेरस के मौके पर बैंक की छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इसलिए बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और दूसरे सरकारी और निजी बैंक के ग्राहक अपनी ब्रांच में जा सकते हैं।
बैंक में कैश जमा करने, पैसे निकालने, चेक जमा करने और डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा लॉकर इस्तेमाल करने और जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराने जैसे काम भी सामान्य बैंकिंग समय के दौरान किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर कब करें भगवान धन्वंतरि की पूजा: जानें पूजा का शुभ समय, प्रदोष काल और वृषभ काल की पूरी डिटेल
बैंक का समय क्या रहेगा
धनतेरस पर बैंक में सामान्य समय पर काम होगा। ज्यादातर बैंक शाखाओं में कस्टमर्स वर्क का टाइम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहता है। हालांकि यह समय बैंक और ब्रांच के हिसाब से अलग हो सकता है। वहीं, 7 नवंबर को शनिवार होने के बावजूद बैंक बंद नहीं रहेंगे। इसकी वजह यह है कि 7 नवंबर महीने का पहला शनिवार है।
RBI के नियमों के मुताबिक, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को कामकाज होता है। ऐसे में ग्राहक आज और कल बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटा सकते हैं।
नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
नवंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण बैंक बंद रहेंगे। 9 नवंबर को दीपावली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इम्फाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर को बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में छुट्टी रहेगी। 11 नवंबर को लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूत और चित्रगुप्त जयंती के चलते गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 13 नवंबर को शिलांग (वांगला फेस्टिवल), 16 नवंबर को पटना, रांची (छठ पूजा), 20 नवंबर को देहरादून (इगास-बग्वाल) और 23 नवंबर को शिलांग में (सेंग कुट स्नेम) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
वहीं, 24 नवंबर को आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 27 नवंबर को कनकदास जयंती के चलते बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें-

