Dhanteras पर ज्वेलरी खरीदने पर बंपर डिस्काउंट: 35% तक छूट, 0 मेकिंग चार्ज; देखें तनिष्क, मालाबार, कल्याण और जॉयअलुक्कास के ऑफर्स
Published:
5 min read

धनतेरस और दीपावली 2026 पर मालाबार, जॉयअलुक्कास, तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स दे रही हैं खास फेस्टिव ऑफर्स। (फोटो सोर्स- एएनआई)
बिजनेस डेस्क। धनतेरस और दीपावली पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बार आपके पास कई अच्छे ऑफर हैं। ज्वेलरी कंपनियां कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए मेकिंग चार्ज में छूट, डायमंड ज्वेलरी पर डिस्काउंट और पुराने गोल्ड की एक्सचेंज पर खास फायदे दे रही हैं। इस साल धनतेरस 6 नवंबर और दीपावली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसे में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, जॉयअलुक्कास, तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स ने अपने फेस्टिव ऑफर्स पेश किए हैं। आइए अब एक-एक करके सारे ऑफर्स के बारे में जान लेते हैं...

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स दीपावली ऑफर्स 2026
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar Gold & Diamonds) इस दीपावली ग्राहकों को गोल्ड, अनकट और जेमस्टोन ज्वेलरी के साथ डायमंड ज्वेलरी पर 30% तक डिस्काउंट दे रही है। कंपनी का ऑफर 8 नवंबर तक वैलिड हैं।
गोल्ड रेट प्रोटेक्शन: इस सुविधा के तहत ग्राहक सोने की तय कीमत पर ज्वेलरी बुक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एडवांस में 10% रकम जमा करनी होगी। अगर बाद में गोल्ड का रेट बढ़ता है तो ग्राहक बुकिंग के समय तय रेट पर खरीदारी कर सकेंगे। वहीं, अगर सोने की कीमत घटती है, तो मौजूदा रेट का फायदा मिलेगा।
चांदी का सिक्का फ्री: ग्राहक 10% एडवांस देकर धनतेरस के लिए अपनी पसंद की ज्वेलरी बुक कर सकते हैं। इसके साथ उन्हें एक चांदी का सिक्का फ्री मिलेगा। फाइनल खरीदारी के समय बुकिंग रेट और उस दिन के सोने के भाव में जो कम होगा, वही लागू किया जाएगा।
एक्सचेंज और बैंक कैशबैक: कंपनी पुराने सोने की ज्वेलरी एक्सचेंज करने पर 0% कटौती का ऑफर दे रही है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 4000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।

जॉयअलुक्कास के दीपावली ऑफर्स 2026
जॉयअलुक्कास (Joyalukkas) इस फेस्टिव सीजन में मेकिंग चार्ज पर 50% की फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर गोल्ड ज्वेलरी तक सीमित नहीं है, बल्कि डायमंड, प्लेटिनम, जेमस्टोन और सिल्वर ज्वेलरी पर भी लागू है। यह ऑफर 8 नवंबर तक कंपनी वेबसाइट और ऐप से की गई खरीदारी पर लागू है।
ग्राहक 10% एडवांस देकर ज्वेलरी बुक कर सकते हैं। वहीं, पुराना सोना भी जॉयअलुक्कास पर बेच सकते हैं। वैल्यूएशन की प्रोसेस के बाद तुरंत कैश मिल सकता है। वहीं, HDFC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 3000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा।

तनिष्क के दीपावली ऑफर्स 2026
तनिष्क (Tanishq) का फेस्टिव ऑफर 8 नवंबर 2026 तक वैलिड है। कस्टमर तनिष्क और Mia के स्टोर्स के अलावा कंपनी की वेबसाइट और ऐप से इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। तनिष्क चुनिंदा गोल्ड ज्वेलरी पर हर ग्राम के हिसाब से 301 रुपए का शगुन डिस्काउंट दे रहा है। इसमें प्लेन गोल्ड, मंगलसूत्र, कुंदन, पोल्की, स्टोन-स्टडेड और Mia कलेक्शन की ज्वेलरी शामिल है।
डायमंड ज्वेलरी पर 35% तक छूट: चुनिंदा डायमंड और स्टडेड ज्वेलरी पर डायमंड की कीमत और मेकिंग चार्ज में 35% तक की छूट मिल रही है। हालांकि, डिस्काउंट खरीदारी की रकम के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
पुराना सोना बदलने पर छूट: तनिष्क 22 कैरेट और उससे कम शुद्धता वाले पुराने सोने को एक्सचेंज करने पर 0% कटौती का ऑफर दे रहा है। हालांकि 9 से 18 कैरेट के सोने पर 2% कटौती होगी।
गोल्ड रेट प्रोटेक्शन: कस्टमर 10 नवंबर 2026 तक ज्वेलरी की बुकिंग 25% एडवांस देकर कर सकते हैं। इसके तहत बुकिंग वाले दिन और बिलिंग वाले दिन के गोल्ड रेट में से जो कम होगा। उसी रेट पर खरीदारी की जा सकेगी। इसके लिए फाइनल बिलिंग 12 नवंबर तक पूरी करनी होगी।

कल्याण ज्वेलर्स के दीपावली ऑफर्स 2026
कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) गोल्ड ज्वेलरी के वैल्यू एडिशन चार्ज पर 40% तक डिस्काउंट दे रही है। वहीं, फेस्टिव ऑफर के तहत ग्राहकों को 50 करोड़ रुपए के इनाम जीतने का मौका दिया है। साथ ही पुराने ज्वेलरी एक्सचेंज करने पर 0% कटौती का ऑफर दे रही है।
यह भी पढ़ें-

