Axis Bank का दिवाली ऑफर: कार लोन पर 100% फाइनेंसिंग, 30 मिनट में पैसा और होम लोन पर 12 EMI की छूट; मिलेंगे कई और भी फायदे
Published:
3 min read

Axis Bank के ऑफर्स में कार और टू-व्हीलर लोन, होम लोन, एजुकेशन लोन और क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। (AI जेनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने दिवाली से पहले अपने रिटेल और बिजनेस बैंकिंग प्रोडक्ट्स पर कई फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया है। इन ऑफर्स में कार और टू-व्हीलर लोन, होम लोन, एजुकेशन लोन और क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
ETAuto की रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ी के लिए फाइनेंस कराने पर लोन तेजी से अप्रूवल और डिस्बर्समेंट होगा और प्रोसेसिंग फीस और एक्स्ट्रा चार्ज भी कम लगेगा। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए स्पेशल प्राइस रखा गया है।
Axis Bank अपनी कार लोन स्कीम के तहत कस्टमर्स को गाड़ी की ऑन-रोड कीमत का 100% तक फाइनेंसिंग दे रहा है, जिसमें फंड सिर्फ 30 मिनट के अंदर मिल जाएगा। कुछ खास कार मॉडल्स पर लोन लेने वाले टर्म्स एंड कंडीशंस के तहत प्रोसेसिंग फीस और 50% कम चार्ज और इंटरेस्ट रेट पर 10 बेसिस पॉइंट का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Axis Bank का कहना है कि कार लोन के रिपेमेंट का समय 8 साल तक बढ़ाया जा सकता है और टर्म्स एंड कंडीशंस के तहत फोरक्लोजर चार्ज माफ कर दिया जाता है।

टू-व्हीलर लोन और दूसरे फेस्टिव ऑफर
Axis Bank टू-व्हीलर बायर्स को 30 मिनट के अंदर लोन दे रहा है। सुपरबाइक लोन के लिए इंटरेस्ट रेट 10.75% सालाना से शुरू होता है, जबकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बायर्स को 0.5% प्राइसिंग डिस्काउंट मिल सकता है।
बैंक ने अलग-अलग लेंडिंग प्रोडक्ट्स पर ऐसे ही कई और ऑफर अनाउंस किए हैं। डोमेस्टिक एजुकेशन लोन 7.25% सालाना इंटरेस्ट रेट पर दिया जा रहा है, जिसमें प्रोसेसिंग फीस जीरो से शुरू होती है। इंटरनेशनल एजुकेशन लोन के एप्लीकेंट और एस्पिरेंट्स एप्लीकेबल रैक रेट्स पर 0.25% डिस्काउंट पा सकते हैं।
बैंक छोटे बिजनेस को कुछ सिक्योर्ड वर्किंग कैपिटल प्रोडक्ट्स के लिए लॉगिन फीस पर 50% की छूट दे रहा है। इसमें कैश क्रेडिट, ओवरड्राफ्ट और टर्म लोन शामिल हैं। बैंक ने कहा कि यह खास मौका 31 दिसंबर तक वैलिड है और उनके लिए स्टैंडर्ड प्रोसेसिंग फीस लागू रहेगी।

क्रेडिट कार्ड और होम लोन बेनिफिट्स
Axis Bank के क्रेडिट कार्ड होल्डर इस दिवाली इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, शॉपिंग, लाइफस्टाइल और होम फर्निशिंग पर 200 से ज्यादा फेस्टिव ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। पार्टिसिपेटिंग ब्रांड्स की खरीदारी और EMI ट्रांजैक्शन पर 20% तक का डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
बैंक होम लोन के लिए लॉगिन फीस 999 रुपए + GST तय की है। बैंक ऑफर के तहत 12 EMI की छूट और टर्म एंड कंडीशन के मुताबिक फास्ट प्रिंसिपल रीपेमेंट ऑप्शन भी दे रहा है।
ये भी पढ़ें-

