धनतेरस पर Maruti Suzuki ने बेचीं 30 हजार कारें: दीपावली तक 70 हजार डिलीवरी का टारगेट ; 2.53 लाख बुकिंग पेंडिंग
Published:
3 min read

धनतेरस से लेकर दीपावली तक चलने वाले फेस्टिव सीजन में 70,000 से ज्यादा गाड़ियां ग्राहकों तक पहुंचाई जाएंगी। (फोटो सोर्स- मारुति सुजुकी)
ऑटो डेस्क। धनतेरस के मौके पर देश में कारों की जमकर खरीदारी हुई है। ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को एक ही दिन में 30,000 कारों की डिलीवरी की। कंपनी को उम्मीद है कि इस साल फेस्टिव सीजन में उसकी रिटेल डिलीवरी 70,000 यूनिट से ज्यादा रहेगी। यह पिछले साल के मुकाबले 12-15% की बढ़ोतरी है।
गाड़ियों की बढ़ती डिमांड के बीच मारुति सुजुकी के सामने अब ग्राहकों को समय पर कारें पहुंचाने की चुनौती है। कंपनी के पास फिलहाल 2.53 लाख कारों की बुकिंग पेंडिंग है। यह जानकारी मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने HT Auto को दी।
6 मॉडल की बिक्री 20 हजार यूनिट के पार
फेस्टिव सीजन में मारुति सुजुकी की कारों की मांग बढ़ी है। कंपनी की छोटी कारों से लेकर SUV तक को ग्राहकों का रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्थो बनर्जी ने मुताबिक, कंपनी के 6 मॉडल ऐसे हैं, जिनकी बिक्री 20,000 यूनिट से ज्यादा रही। उन्होंने बताया कि मारुति लगातार अपना मार्केट शेयर बढ़ा रही है। पिछले महीने भी कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हुई थी।
SUV सेगमेंट में कंपनी को अच्छी डिमांड मिल रही है। मारुति विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) की हर महीने करीब 16,000 से 17,000 यूनिट बिक रही हैं। वहीं, ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) की मंथली सेल्स लगभग 10,000 से 11,000 यूनिट है। यही वजह है कि इस बार त्योहारी सीजन में बिक्री को लेकर कंपनी काफी उत्साहित है।
2.53 लाख कारों की बुकिंग पेंडिंग
बढ़ती डिमांड के बीच मारुति सुजुकी के सामने सबसे बड़ी चुनौती ग्राहकों को समय पर कार उपलब्ध कराना है। कंपनी के पास फिलहाल 2.53 लाख गाड़ियों की बुकिंग पेंडिंग है। बनर्जी ने बताया कि फिलहाल गाड़ियों की उपलब्धता सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है।
कंपनी की कोशिश है कि बुकिंग करा चुके ग्राहकों को जल्द से जल्द उनकी पसंद की कार दी जाए। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी के पास बड़ी संख्या में ऑर्डर हैं, लेकिन डिमांड के हिसाब से गाड़ियों की उपलब्धता बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए कंपनी का फोकस प्रोडक्शन और डिलीवरी की स्पीड बेहतर करने पर है।
यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी ने पेश की नई फ्लेक्स फ्यूल वैगन आर: 100% एथेनॉल पर चलेगी, कीमत 7.24 लाख से शुरू
FY27 में भी कारों की मांग मजबूत रहने की उम्मीद
फाइनेंशियल ईयर 2026-26 (FY27) में भी मारुति सुजुकी की कारों की मांग मजबूत रह सकती है। हालांकि, इस डिमांड का फायदा कंपनी को कितना मिलेगा, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कितनी तेजी से गाड़ियों का प्रोडक्शन बढ़ा पाती है और पेंडिंग ऑर्डर पूरे करती है।
कंपनी के 6 मॉडल पहले ही 20,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं, SUV सेगमेंट में विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मारुति सुजुकी का लक्ष्य आने वाले महीनों में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना और ग्राहकों को कम समय में कारों की डिलीवरी देना है। इसके लिए कंपनी को बढ़ती मांग के साथ गाड़ियों की सप्लाई का संतुलन बनाना होगा।
यह भी पढ़ें-
Diwali 2026: दिवाली पर खरीदें ये 5 सस्ती CNG कारें, कीमत 4.64 लाख से शुरू; 33.47 km/kg तक माइलेज

