इंडिया U19 टीम का ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप: सहवाग का बेटा टॉप-5 स्कोरर में, द्रविड़ का बेटा फ्लॉप; यहां देखें रिकॉर्ड
Published: Updated:
2 min read

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय अंडर-19 टीम इस समय अपने घर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही है। दोनों टीम के बीच पहले 3 वनडे की सीरीज हुई, जिसमें भारतीय टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी खेले।
उनके अलावा पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी इस सीरीज में खेले। इनमें से आर्यवीर ही अपनी चमक बिखेर सके, जबकि अन्वय कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
टॉप स्कोरर में आर्यवीर 5वें नंबर पर
सीरीज का तीसरा यानी आखिरी वनडे बुधवार (23 सितंबर) को राजकोट में खेला गया, जिसमें अन्वय को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। जबकि आर्यवीर ने ओपनिंग की। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी ने संभाली।
इस सीरीज में भारतीय प्लेयर यशवर्धन चौहान टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने दो मैच में एक सेंचुरी के साथ 176 रन बनाए। सहवाग के बेटे भी टॉप-5 स्कोरर में शामिल रहे। आर्यवीर 3 मैच में 109 रन बनाकर 5वें नंबर पर रहे। जबकि अन्वय ने 2 मैच में 47 रन बनाए। वे टॉप-10 से भी बाहर रहे।

ये भी पढ़ें: IPL और DPL में मैच फिक्सिंग का दावा: चेन्नई टीम के प्लेयर ने प्लेइंग-11 की जानकारी लीक की, हर मैच के 60 लाख रुपए मिले
सीरीज में इंडिया टीम इस तरह जीती
पहला ODI: 7 रन से ऑस्ट्रेलिया U19 टीम को हराया
दूसरा ODI: 102 रन से जीते
तीसरा ODI: 6 विकेट से जीते
दोनों टीम के बीच अब टेस्ट सीरीज
भारतीय अंडर-19 टीम अब अपने घर में ही ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी। दोनों मैच 4 दिवसीय होंगे। पहला मैच 27 सितंबर से राजकोट में ही होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 5 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: बगैर थर्ड अंपायर हुआ इंडिया Vs जापान T20I: रनआउट और वाइड के फैसले पर अंपायर से अय्यर की बहस, VIDEO वायरल
भारतीय अंडर-19 टीम
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, रजत बघेल (विकेटकीपर), वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, अर्जुन राजपूत, आर्यन सवसानी, शाविन विनोद, काव्य पटेल, मोहित उलवा, यशवर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़, यशवीर गौड़, चिगुरुपति वेंकट और रोहित यादव।

