भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें: अजित डोभाल बोले- ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंकी कैंप तबाह करना था
Published:
3 min read

अजित डोभाल (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। भारत जोखिम उठा सकता है और नतीजों की परवाह किए बिना दुश्मन पर कड़ा प्रहार कर सकता है।
डोभाल ने ये बातें डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री 'Declassified: Operation Sindoor' में कही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पहला इंटरव्यू बताया गया है। डोभाल ने कहा- हमने ऑपरेशन का उद्देश्य दुश्मन के कैंपों को नष्ट करना तय किया था, खासकर उन कैंपों को जो पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार थे।
ये भी पढ़ें: होर्मूज खुलना दुनिया के लिए राहत की बात: BRICS मीटिंग में डोभाल बोले- उम्मीद है US-Iran डील सफल होगी; नए खतरों से भारत सावधान
'भारत ने स्पष्ट संदेश दिया'
उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए भारत का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है। भारत की उदारता या सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। भारत जोखिम उठा सकता है और नतीजे चाहे जो हों, कड़ा प्रहार कर सकता है।
ये भी पढ़ें: रियाद में डोभाल डिप्लोमेसी: सऊदी के टॉप नेताओं से बातचीत, एनर्जी और सिक्योरिटी पर फोकस, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच भारत एक्टिव
ऑपरेशन सिंदूर पर सैन्य नेतृत्व के अनुभव भी आएंगे सामने
'Declassified: Operation Sindoor' दो हिस्सों वाली डॉक्यूमेंट्री है। इसमें भारत के सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा नेतृत्व से जुड़े अधिकारी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े फैसलों और घटनाओं के बारे में बताएंगे। डिस्कवरी के मुताबिक, इसमें उन लोगों के फर्स्ट-हैंड अकाउंट शामिल किए गए हैं, जिन्होंने ऑपरेशन के दौरान भारत की जवाबी कार्रवाई की निगरानी की थी। डोभाल ने भी सैन्य कार्रवाई के पीछे की प्रोसेस और भारत की सोच के बारे में जानकारी दी है।
डॉक्यूसीरीज का प्रीमियर शनिवार रात 9 बजे Discovery चैनल और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म discovery+ पर होगा।
ये भी पढ़ें: आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं चलेगा: मॉस्को में NSA डोभाल की दो टूक- तय करें कि आतंकवाद को समर्थन देने वालों के साथ या उससे लड़ने वालों के साथ
पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले की कोशिश की। भारत की ओर से की गई जवाबी सैन्य कार्रवाइयों को भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत अंजाम दिया गया। चार दिन तक चली जंग के बाद पाकिस्तान की अपील पर भारत सीजफायर को लेकर तैयार हो गया था।

