अजीत अगरकर की जल्द छुट्टी होगी: 3 महीने के एक्सटेंशन पर हैं; दावा- VVS लक्ष्मण चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं
Published: Updated:
2 min read

अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म होना था। BCCI ने उन्हें 3 महीने का एक्सटेंशन दिया था। (फोटो सोर्स -AI)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल जल्द खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI उनकी जगह VVS लक्ष्मण (VVS Laxman) को नया चीफ सिलेक्टर बनाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
3 महीने का एक्सटेंशन मिला था
अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म होना था। BCCI ने उन्हें 3 महीने का एक्सटेंशन दिया था। माना जा रहा था कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज रोहित शर्मा की आखिरी सीरीज हो सकती है। कहा गया कि अगरकर की अगुआई वाली सिलेक्शन कमेटी ने रोहित को आगे की वनडे प्लानिंग से बाहर रखने पर बात की थी।

रोहित की सेंचुरी से तस्वीर बदली
लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित के आखिरी मैच की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन रोहित ने उसी मुकाबले में सेंचुरी जड़ दी। इसके बाद पूरा मामला बदल गया। सिलेक्टर्स के फैसलों पर सवाल उठने लगे।
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि रोहित शर्मा अभी भी टीम इंडिया की वनडे प्लानिंग का हिस्सा हैं। जब तक वह टीम की प्लानिंग में फिट हैं, तब तक भारत के लिए खेलते रहेंगे।
ये भी पढ़े: क्या अनुष्का ने विराट को अध्यात्म के लिए प्रेरित किया?: शमी बोले- ये अच्छी बात, लोगों को इससे दिक्कत क्या है

रिव्यू मीटिंग अब तक नहीं हुई
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर 10 में से 8 मैच हारने के बाद BCCI ने रिव्यू मीटिंग की प्लानिंग बनाई थी। हालांकि, टीम के श्रीलंका रवाना होने के बाद भी अब तक यह मीटिंग नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें: शमी की वापसी की उम्मीद कम: बुमराह के रिप्लेसमेंट से अगरकर का हिंट- शमी के लिए फॉर्म और फिटनेस दोनों जरूरी

