ईशान भैया को लगा मुझे बॉल देकर रिस्क ले रहे: वैभव ने कहा- उन्हें नहीं पता था मैं विकेट-टेकर हूं; दलीप ट्रॉफी के मैच में 1 ओवर में 2 विकेट लिए
Published: Updated:
3 min read

वैभव सूर्यवंशी अब तक भारत के लिए 6 T20I खेल चुके हैं। इनमें 193 रन बनाए हैं। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. वैभव सूर्यवंशी इस समय दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ एक मैच की दूसरी पारी में 1 ओवर ही ओवर में 2 विकेट लिए थे। हालांकि उन्होंने 3 ओवर बॉलिंग की, जिसमें 11 रन देकर 2 विकेट लिए थे। कप्तान ईशान किशन ने उन्हें उस समय गेंद थमाई, जब नॉर्थ ईस्ट जोन के बैटर्स लगातार विकेट नहीं गंवा रहे थे। ईशान को लगा कि वैभव को गेंद देना थोड़ा रिस्क हो सकता है, लेकिन वैभव ने अपनी गेंदबाजी से उन्हें गलत साबित कर दिया।
‘ईशान भैया को लगा रिस्क ले रहे हैं’
वैभव ने BCCI डोमेस्टिक से बातचीत में बताया - जब बैटर्स विकेट नहीं गंवा रहे थे, तब मुझे 2-3 ओवर बॉलिंग करने के लिए कहा गया। ईशान भैया को लगा कि वह मुझे गेंद देकर रिस्क ले रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं।
वैभव ने कहा - मुझे पता था कि शायद 5 विकेट भी मिल जाएं तो मुझे सिर्फ 3 ओवर ही बॉलिंग करने का मौका मिलेगा। इसलिए मैंने जितनी अच्छी बॉलिंग कर सकता था, उतनी करने की कोशिश की। मेरा फोकस एक ही जगह गेंद डालने पर था। बैट से रन नहीं बना था। काफी खराब लगा,इसलिए विकेट निकाला।

3 ओवर में 2 विकेट
वैभव ने पहले किशन लिंगदोह को अपना शिकार बनाया। लिंगदोह ने वैभव की बॉलि पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही तरीके से बल्ले पर नहीं आई और मिड-विकेट पर कैच हो गया। इसके कुछ ही समय बाद वैभव ने इमलीवाती लेमतुर का विकेट भी हासिल कर लिया। उनकी इस डबल स्ट्राइक से नॉर्थ ईस्ट जोन का स्कोर 75/5 से 79/7 हो गया।
बैटिंग में नहीं चला बल्ला
इस मैच में वैभव ने सिर्फ 6 गेंदों पर 8 रन बनाए। ईस्ट जोन ने पहले बैटिंग करते हुए 467 रन बनाए थे। इसके जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम सिर्फ 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद ईस्ट जोन ने फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में भी वैभव ने 2 विकेट लिया। आखिरकार ईस्ट जोन ने यह मुकाबला पारी और 210 रन से जीत लिया।
अब सेमीफाइनल में वैभव
दलीप ट्रॉफी में वैभव का अगला मुकाबला रविवार को होगा। ईस्ट जोन की टीम सेमीफाइनल में सेंटर जोन के खिलाफ उतरेगी। यह मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।
ये भी पढ़े: ऋषभ पंत को स्पेशल ट्रीटमेंट मत दो : अश्विन बोले- टीम की जरूरत देखकर खेलना सीखें, हाई-रिस्क शॉट्स खेलना गल

