टाइगर श्रॉफ ने छोड़ा मुंबई FC का मैच: काम की वजह से शिलॉन्ग नहीं जा पाए, डूरंड कप में डेब्यू का इंतजार बढ़ा
Published: Updated:
4 min read

टाइगर श्रॉफ को डूरंड कप के लिए 28 जुलाई को मुंबई FC की टीम में शामिल किया गया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ डूरंड (जय हेमंत श्रॉफ) कप 2026 का पहला मैच नहीं खेलेंगे। वे किसी जरूरी काम के चलते शिलॉन्ग नहीं जा सकेंगे। ऐसे में उनका डूरंड कप में डेब्यू का इंतजार बढ़ गया है। टाइगर श्रॉफ मुंबई फुटबॉल क्लब (FC) की ओर से डूरंड कप में खेलेंगे।
मुंबई FC को डूरंड कप के मुकाबले में नोंगकेह SS & CC के खिलाफ मैच खेलना है। टाइगर को डूरंड कप के लिए 28 जुलाई को मुंबई FC की टीम में शामिल किया गया था, जिसके बाद उनके पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में क्लब के लिए खेलने की उम्मीद बढ़ गई थी। लेकिन अब उनके इस मैच से बाहर होने के कारण फैंस को उनके डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
टाइगर श्रॉफ ने खुद बताया क्यों नहीं खेल पाएंगे मैच
टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो के जरिए यह जानकारी दी। यह वीडियो मुंबई FC ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। टाइगर ने बताया कि आखिरी समय में एक जरूरी कमिटमेंट आ गया, जिसकी वजह से वह शिलॉन्ग नहीं जा पाएंगे। उन्होंने इस मौके को गंवाने पर निराशा भी जाहिर की।
टाइगर ने कहा कि यह उनके लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि वह डूरंड कप के इस मुकाबले में टीम के साथ रहना चाहते थे। हालांकि, काम की वजह से उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा।

युवाओं को मौके और हेल्प मिले, तो खेल आगे जा सकता है
मैच में नहीं खेल पाने के बावजूद टाइगर ने मुंबई FC और उसके खिलाड़ियों को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने खास तौर पर भारत के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की तारीफ की। टाइगर का मानना है कि अगर युवा खिलाड़ियों को सही मौके और जरूरी सहयोग मिले, तो इंडियन फुटबॉल काफी आगे जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से टीम और खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। टाइगर ने यह भी कहा कि भारत में युवा टैलेंट की कोई कमी नहीं है और सही सपोर्ट मिलने पर ये खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान का खतरा: 6 महीने से मिल रहे धमकी भरे लेटर में लिखा- फैमिली को खत्म कर देंगे

डूरंड कप टीम में शामिल होने से बढ़ी थी डेब्यू की उम्मीद
टाइगर श्रॉफ का मुंबई FC के साथ जुड़ाव सिर्फ एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं है। वह 2024 में क्लब की शुरुआत के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं। टाइगर मुंबई डिस्ट्रिक्ट लीग में भी टीम के लिए खेल चुके हैं और क्लब के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेते रहे हैं।
फुटबॉल में उनकी लगातार बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए फैंस को उम्मीद थी कि वह जल्द ही किसी बड़े मुकाबले में मुंबई FC की जर्सी में नजर आ सकते हैं। 28 जुलाई को डूरंड कप की टीम में उनका नाम शामिल होने के बाद यह उम्मीद और मजबूत हो गई थी।

मुंबई FC के को-ओनर ने भी जताई थी खेलने की उम्मीद
मुंबई FC के को-ओनर जोहेब अमरानी ने पहले संकेत दिया था कि टाइगर श्रॉफ डूरंड कप के ग्रुप स्टेज में शिलॉन्ग में होने वाले किसी मुकाबले में टीम के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। इससे डेब्यू को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।
हालांकि, अब आखिरी समय में आए जरूरी काम के कारण टाइगर को शिलॉन्ग का मुकाबला छोड़ना पड़ा है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि उन्हें अगला मौका कब मिलेगा, लेकिन क्लब के साथ उनका जुड़ाव और फुटबॉल के प्रति उनका जुनून बरकरार है।
टाइगर श्रॉफ का फुटबॉल से बढ़ता रिश्ता
टाइगर श्रॉफ लंबे समय से फुटबॉल में दिलचस्पी रखते हैं। मुंबई FC के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने इस खेल में अपनी भागीदारी को और आगे बढ़ाया है। वह टीम के साथ ट्रेनिंग करते हैं और मुंबई डिस्ट्रिक्ट लीग में भी खेल चुके हैं।उनका डूरंड कप टीम में शामिल होना इसलिए भी खास था, क्योंकि इससे एक बॉलीवुड स्टार के तौर पर नहीं बल्कि खिलाड़ी के रूप में उन्हें बड़े मंच पर देखने की उम्मीद जगी थी। हालांकि, फिलहाल उनका यह सपना कुछ समय के लिए टल गया है।
ये भी पढ़ें: हार्दिक के लिए 5 IPL टीमें दावेदार: DC से अक्षर के बदले MI की डील संभव, कोलकाता-लखनऊ को नए कप्तान की तलाश

