हार्दिक के लिए 5 IPL टीमें दावेदार: DC से अक्षर के बदले MI की डील संभव, कोलकाता-लखनऊ को नए कप्तान की तलाश
Published: Updated:
2 min read

32 साल के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम के लिए अब तक 11 टेस्ट, 94 वनडे और 138 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इसकी बड़ी वजह उनकी ट्रेड डील की खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर पंड्या को लेने के लिए IPL की 5 फ्रेंचाइजी दावेदार हैं। इनमें तीन दिल्ली कैपिटल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) सबसे आगे हैं।
जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) फ्रेंचाइजी भी पंड्या को ट्रेड करने के लिए आगे आ सकती हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। आइए इस एक्सप्लेनर में ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं कि क्या MI टीम पंड्या को ट्रेड करना भी चाहती है या नहीं?
यदि हां तो किस टीम से बात बन सकती है और पंड्या के बदले में MI क्या चाहती है? पांचों फ्रेंचाइजी पंड्या को क्यों लेना चाहती हैं और उनकी जरूरत क्या है?


ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान का खतरा: 6 महीने से मिल रहे धमकी भरे लेटर में लिखा- फैमिली को खत्म कर देंगे






