तंजिद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले बांग्लादेशी: पहली पारी में AUS पर 153 रन की लीड; बॉलिंग में हसन महमूद को 6 विकेट
Published: Updated:
2 min read

बांग्लादेशी ओपनर तंजिद हसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 197 बॉल पर 101 रन बनाए। (फोटो- BCB)
स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट 13 अगस्त से डार्विन में खेला जा रहा है, जिसमें बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाया है। दूसरा दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने पहली पारी में 153 रन की बढ़त बना ली है। पहली पारी में तंजिद हसन ने सेंचुरी लगाकर और हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग ली
दरअसल, मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट हुई। स्टीव स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए हसन ने 55 रन देकर 6 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को 2-2 विकेट मिले।
इसके बाद बांग्लादेश ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 351 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही 153 रन की बढ़त बना ली है। तंजिद हसन ने 197 बॉल पर 101 रन की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 84 और मोमिनुल हक ने 49 रन बनाए। फिलहाल, मेहदी हसन मिराज 32 और हसन महमूद 13 रन पर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेशी प्लेयर की पहली टेस्ट सेंचुरी
तंजिद ने 101 रन की पारी खेली। वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश की ओर से यह दूसरा शतक है। इससे पहले 2006 में शहरियार नफीस ने फतुल्लाह टेस्ट में 138 रन बनाए थे।
AUS के खिलाफ बांग्लादेशी प्लेयर का टेस्ट में बेस्ट स्कोर
138 - शहरयार नफीस, फतुल्लाह, 2006
101 - तंजिद हसन, डार्विन, 2026
84 - शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017
84 - नजमुल हुसैन शान्तो, डार्विन, 2026
79 - शहरयार नफीस, चटगांव, 2006

