इंडिया 18 साल से श्रीलंका में टेस्ट सीरीज नहीं हारी: पिछले 3 में से 2 बार क्लीन स्वीप किया; अब लगातार 5वीं सीरीज जीतने का मौका
Published:
2 min read

इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने हाल ही में वॉर्म-अप मैच खेला था। इस मैच में श्रीलंका क्रिकेट 11 को 6 विकेट से हराया। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तहत दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट कल (15 अगस्त) से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (GICS) में खेला जाएगा। इंडिया और श्रीलंका के बीच यह 18वीं बाइलेटरल टेस्ट सीरीज है।
भारतीय टीम 18 साल से श्रीलंका के खिलाफ कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। पिछली 4 सीरीज टीम इंडिया ने ही जीती हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ लगातार 5वीं सीरीज जीतने का मौका है। खास बात यह भी है कि श्रीलंका में खेली गई पिछली 3 सीरीज में से दो में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया है। ग्राफिक्स में देखिए दोनों टीम का टेस्ट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड...



इंडिया बनेगी 600 टेस्ट खेलने वाली पहली एशियाई टीम
श्रीलंका के खिलाफ यह गाले मैच भारतीय टीम का 600वां टेस्ट होगा। इस मैच में उतरने के साथ ही इंडिया 600 टेस्ट खेलने वाली एशिया की पहली टीम बन जाएगी। इंडिया ने अब तक (14 अगस्त 2026) 599 टेस्ट में से 186 जीते और 188 हारे हैं। इस दौरान 224 टेस्ट ड्रॉ रहे और एक मैच टाई रहा।

पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), लाहिरु उदाना, निशान मदुशका, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथा, मिलान रत्नायके, असिता फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।
सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

