इंडिया Vs श्रीलंका XI वॉर्मअप मैच: गिल चोट के चलते पहले दिन नहीं खेले, KL राहुल ने कप्तानी संभाली; 15 को सीरीज का पहला टेस्ट
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। (फाइल फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे। प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनकी दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई थी। एहतियात के तौर पर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहले दिन आराम दिया है।
KL राहुल कप्तान
गिल की गैरमौजूदगी में KL राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टॉस के लिए भी वही मैदान पर आए। श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। BCCI ने बताया कि प्रैक्टिस के दौरान शुभमन गिल की दाएं हाथ की रिंग फिंगर में इम्पैक्ट इंजरी हुई। मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है।

टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से
भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जानी है। पहला मैच 15 अगस्त से शुरू होगा। इससे पहले भारतीय टीम यह 3 दिन का वॉर्मअप मैच खेल रही है।
बुमराह सीरीज से बाहर
पेसर जसप्रीत बुमराह घुटने की इंजरी की वजह से पहले ही सीरीज से बाहर हैं। उनकी जगह जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी स्क्वॉड में जगह मिली है।
ये भी पढ़े: रोनाल्डो का लग्जरी कार कलेक्शन: 'My Toys' लिखकर फोटो शेयर की; क्रिस्टियानो 380 करोड़ रुपए की कारों के मालिक

श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।
सितंबर में 3 सीरीज और एशियन गेम्स भी
भारतीय टीम को अगस्त में सिर्फ 2 टेस्ट ही खेलने हैं, लेकिन सितंबर में शेड्यूल काफी टाइट रहेगा। इस महीने भारतीय टीम 3 बाइलेटरल सीरीज और एशियन गेम्स खेलेगी। टाइट शेड्यूल का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सितंबर में इंडिया की 2 टीमें एक साथ अलग-अलग जगह खेलेंगी।
एक टी20 टीम होगी, जो एशियन गेम्स खेलेगी। दूसरी वनडे टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगी। दोनों टीम के कोच भी अलग होंगे। एशियन गेम्स में टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज में गौतम गंभीर ही हेड कोच रहेंगे।
ये भी देखे: पाकिस्तान के लिए फील्डिंग कर चुके सचिन: भारत के लिए डेब्यू से पहले इमरान खान ने ग्रीन जर्सी पहनाई, कपिल देव का शॉट भी रोका था

