ऑस्ट्रेलिया की उम्रदराज प्लेइंग-XI: पहली बार सभी प्लेयर 30+, नाथन लायन 38 साल के; टीम की एवरेज उम्र 34 साल
Published: Updated:
3 min read

ऑस्ट्रेलिया इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। (फोटो सोर्स: @CricketAus)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। टीम के सभी 11 प्लेयर्स की उम्र 30 साल या उससे ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट हिस्ट्री में पहली बार ऐसा हुआ। प्लेइंग XI की औसत उम्र 34.59 साल है।
कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। क्रिकेट स्टैटिस्टिशियन रिक फिनले के मुताबिक, यह टेस्ट क्रिकेट की 7वीं उम्रदराज प्लेइंग XI है।
38 साल के नाथन उम्रदराज
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में नाथन लायन ओल्डेस्ट प्लेयर हैं। उनकी उम्र 38 साल है। वहीं, मैट रेनशॉ 30 साल के साथ टीम के यंगेस्ट प्लेयर हैं। टीम में 35 साल या उससे ज्यादा उम्र के 5 प्लेयर्स हैं। इनमें नाथन लायन (38), स्टीव स्मिथ (37), मिचेल स्टार्क (36), एलेक्स कैरी (35) और जोश हेजलवुड (35) शामिल हैं।
ये भी पढ़े : अय्यर ने ड्यू को बताया हार का कारण: गंभीर ने पिच पर सवाल उठाए; दूसरे T20I में वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज किए

2016 के बाद टेस्ट खेल रहे मैडिन्सन
निक मैडिन्सन 34 साल की उम्र में टेस्ट टीम में लौटे हैं। वह दिसंबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 3 टेस्ट खेले हैं। ये 3 मैच 2016 में थे। ऑस्ट्रेलिया के 18 सदस्यीय स्क्वॉड की औसत उम्र करीब 32.6 साल है।
इसमें 30 साल से कम उम्र के सिर्फ 3 प्लेयर्स हैं। कूपर कोनोली 23 साल के हैं। वह स्क्वॉड के सबसे यंगेस्ट प्लेयर हैं। कैमरन ग्रीन 27 और सैम हार्पर 29 साल के हैं।
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट
डरबन के किंग्समीड में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए। खराब रोशनी और बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा। साउथ अफ्रीका के स्टार पेसर कगिसो रबाडा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इसके बावजूद एनरिक नॉर्खिया, वियान मुल्डर और मार्को यानसन ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। पिच से उन्हें स्विंग और बाउंस मिला।
मुल्डर ने ट्रैविस हेड को 9 रन पर आउट किया। इसके बाद यानसन ने मैडिन्सन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24 रन पर 2 विकेट हो गया।
ये भी पढ़े : बुमराह और हार्दिक समेत कई खिलाड़ी बार-बार चोटिल: 1 साल में 32 प्लेयर्स का इलाज, BCCI ने CoE का बजट 35 करोड़ बढ़ाया

स्टीव स्मिथ ने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा
मार्नस लाबुशेन ने 37 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 25 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 94 गेंदों पर 60 रन जोड़े। स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स की लिस्ट में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया।
अब वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। लंच के बाद मार्को यानसन ने उन्हें आउट कर दिया।
ये भी पढ़े : अभी तेरा चेहरा याद आया, दाढ़ी आ गई है : श्रेयस ने 10 साल पुरानी फोटो देख फैन को पहचाना; VIDEO

