उथप्पा ने वर्ल्ड कप 2027 की अपनी स्क्वॉड चुनी: 15 साल के वैभव और भुवनेश्वर को शामिल किया, यशस्वी-ईशान बाहर
Published: Updated:
3 min read

वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई 2026 को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ T20I में भारत के लिए डेब्यू किया। (फोटो सोर्स - @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अभी करीब 1 साल का वक्त बाकी है, लेकिन टीम इंडिया के ODI सेटअप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी है। उनकी टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। कुछ बड़े नामों को उन्होंने बाहर कर दिया है।
उथप्पा ने साफ कहा कि अगर ये 15 प्लेयर अगले एक साल तक साथ खेलते हैं, तो वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ये बॉम्ब स्क्वॉड साबित हो सकती है। हालांकि, ये उथप्पा की पर्सनल चॉइस है। वर्ल्ड कप 2027 की ऑफिशियल टीम अभी तय नहीं हुई है।
वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री
उथप्पा ने बैकअप ओपनर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी को चुना है। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम में जगह नहीं दी। वैभव ने कम उम्र में ही अपनी बैटिंग से काफी इम्प्रेस किया हैं। उथप्पा को लगता है कि वर्ल्ड कप 2027 तक वह टीम इंडिया के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं।

संजू सैमसन को जगह मिली
उथप्पा ने अपनी टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे प्लेयर को शामिल किया है। विकेटकीपर-बैटर के तौर पर उथप्पा ने संजू सैमसन को चुना है।
उन्होंने ईशान किशन को अपनी टीम में जगह नहीं दी। उथप्पा के मुताबिक संजू टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने के साथ-साथ बेस्ट मैच फिनिशर भी हैं।
ये भी पढ़ें: IPL की जनरेशन इतना अच्छा टेस्ट खेल रही: मांजरेकर बोले- यह मेरे लिए मिस्ट्री, ये पॉप सिंगर से क्लासिकल गाने के लिए कहने जैसा
भुवनेश्वर कुमार की भी वापसी
उथप्पा की टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम भुवनेश्वर कुमार का है। तेज गेंदबाज भुवी ने करीब 5 साल से ODI नहीं खेला है। IPL में उनकी परफॉर्मेंस के बाद उथप्पा ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। वहीं वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को उन्होंने टीम से बाहर रखा है।
उथप्पा ने तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को चुना है। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को जगह दी गई है। स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव भी टीम का पार्ट हैं।

उथप्पा की पूरी 15 सदस्यीय टीम
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: WTC में टीम इंडिया को 5.18% का फायदा: अब भी फाइनल की राह मुश्किल, 8 में से 5 टेस्ट जीतना जरूरी; देखें सिनेरियो

