श्रीलंका में जडेजा का पुष्पा स्टाइल: टेस्ट सीरीज से पहले दिया सिग्नेचर पोज, VIDEO वायरल; 15 को पहला मैच
Published: Updated:
3 min read

रवींद्र जडेजा पुष्पा फिल्म का सिग्नेचर पोज देते हुए। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जडेजा फिल्म पुष्पा का फेमस सिग्नेचर पोज देते नजर आ रहे हैं। जडेजा का यह अंदाज देखते ही फैंस एक्साइटेड हो गए और वीडियो वायरल हो गया।
दरअसल, कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन के बाद टीम इंडिया बस से होटल के लिए लौट रही थी। इसी दौरान बस में चढ़ते वक्त जडेजा ने कैमरे के सामने पुष्पा का सिग्नेचर पोज दिया।
यह वीडियो देखें
पहले भी कर चुके हैं पोज
जडेजा का पुष्पा स्टाइल नया नहीं है। उन्होंने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के दौरान विकेट लेने के बाद भी यह पोज दिया था। इसके बाद जुलाई 2025 में सेंचुरी लगाने के बाद भी जडेजा ने इसी अंदाज में सेलिब्रेट किया था। अब टेस्ट सीरीज से पहले उनका यही स्टाइल फिर देखने को मिला। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से खेला जाएगा।

सितंबर में 3 सीरीज और एशियन गेम्स भी
भारतीय टीम को अगस्त में सिर्फ 2 टेस्ट ही खेलने हैं, लेकिन सितंबर में शेड्यूल काफी टाइट रहेगा। इस महीने भारतीय टीम 3 बाइलेटरल सीरीज और एशियन गेम्स खेलेगी। टाइट शेड्यूल का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सितंबर में इंडिया की 2 टीमें एक साथ अलग-अलग जगह खेलेंगी।
एक टी20 टीम होगी, जो एशियन गेम्स खेलेगी। दूसरी वनडे टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगी। दोनों टीम के कोच भी अलग होंगे। एशियन गेम्स में टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज में गौतम गंभीर ही हेड कोच रहेंगे।

श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।
ये भी पढ़ें: हार्दिक के लिए 5 IPL टीमें दावेदार: DC से अक्षर के बदले MI की डील संभव, कोलकाता-लखनऊ को नए कप्तान की तलाश

