इंडिया अब भी WTC फाइनल की रेस में: राहुल द्रविड़ बोले- टीम को बाहर नहीं रख सकते; न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज अहम होंगी
Published: Updated:
3 min read

राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 से जून 2024 तक भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे थे। उनकी कोचिंग में भारत ने जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के सिनेरियो पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम फाइनल की रेस में थोड़ी पीछे जरूर है, लेकिन यह नहीं कह सकते कि टीम बाहर हो गई है।
भारत फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-2 में रहना जरूरी है। ऐसे में टीम इंडिया को बचे हुए 8 टेस्ट (कोलंबो टेस्ट हटाकर) में से कम से कम 6 जीतना होगा।
भारतीय टीम अभी रेस से बाहर नहीं: द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम के लिए WTC फाइनल तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं होगा, लेकिन टीम में इतनी क्वालिटी है कि उसे अभी रेस से बाहर नहीं किया जा सकता। भारत फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है। यह टीम के लिए पहला कदम है। भारत 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टेस्ट में भी उसकी सिचुएशन मजबूत है।

न्यूजीलैंड दौरा बड़ी चुनौती
द्रविड़ के मुताबिक भारतीय टीम के लिए अगली बड़ी चुनौती न्यूजीलैंड का दौरा होगी। भारत को अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में 2 टेस्ट खेलने हैं। द्रविड़ ने कहा कि न्यूजीलैंड में खेलना हमेशा मुश्किल होता है। यंग प्लेयर्स के लिए वहां की कंडीशन नई होंगी। ऐसे में उन्हें मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने यह भी कहा- टीम को विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे एक्सपीरिएंस प्लेयर की कमी महसूस होगी। इन प्लेयर्स को न्यूजीलैंड जैसी कंडीशन में खेलने का काफी एक्सपीरिएंस रहा है। आने वाले कुछ महीनों में भारतीय खिलाड़ी फिट रहें और टीम को ज्यादा इंजरी का सामना न करना पड़े।
न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट
न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारत को जनवरी 2027 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज भी WTC फाइनल के लिहाज से बेहद अहम होगी। द्रविड़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम में कई खिलाड़ी हैं और वे भारत में टेस्ट सीरीज जीतना चाहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने लंबे समय से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में जनवरी 2027 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है।

