कोहली मेरे भाई जैसे: पीवी सिंधु को याद आई विराट की सलाह, मुश्किल दौर में कहा था- तुम कौन हो ये दुनिया को दिखा दो
Published: Updated:
3 min read

पीवी सिंधु इस समय नई दिल्ली में BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप खेल रही हैं। उन्होंने वुमन्स सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 मैच में आयरलैंड की सोफिया नोबल को 21-7, 21-11 से हराया। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भाई जैसा बताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर में कोहली ने उन्हें एक सलाह दी थी, जो उनके काम आई। कोहली ने कहा था कि तुम कौन हो ये जानती हो, अब यह दुनिया को भी दिखा दो।
सिंधु ने यह खुलासा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पोडकास्ट में किया। दो बार की IPL चैम्पियन RCB ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत के टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स: गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा; गाले टेस्ट में श्रीलंका को 372 का टारगेट
नेचुरल गेम खेलने की सलाह दी
31 साल की सिंधु ने कहा कि एक समय उनकी खराब फॉर्म चल रही थी। उस बुरे दौर में वे कोहली से मिली थीं। तब उन्होंने कोहली से कहा था कि कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। तब पूर्व भारतीय कप्तान ने कोई मुश्किल ट्रेनिंग या कुछ और कठिन सलाह देने के बजाय सिर्फ इतना कहा कि लगातार मैच और ट्रेनिंग पर फोकस करो और अपना नेचुरल गेम खेलो जो अब तक खेलते आए हो।

सिंधु ने कहा- वह मेरे भाई जैसे हैं, क्योंकि मुझे याद है जब मैं अपने बेहद खराब दौर से गुजर रही थी तब मैं उनसे मिली थी। मैंने उनसे कहा था कि आप जानते हो मेरे साथ कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। तब उन्होंने कहा था कि अपना काम करती रहो। सब ठीक होगा। जाओ और बस खेलो।
दूनिया को दिखा दो कि तुम क्या हो
बैडमिंटन स्टार ने माना कि कोहली की सलाह के बाद वे हर मुश्किल स्थिति को अलग नजरिए से देखने लगीं। उन्होंने कहा- उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कहीं भी कोई भी स्थिति में रहूं, सिर्फ अपना गेम खेलूं। क्या होगा इससे। तुम सबकुछ नहीं गंवा दोगी। तुम जानती हो कि खुद क्या होगा। कैसे ट्रेनिंग करती हो। जाओ दूनिया को दिखा दो कि तुम क्या हो। इन बातों ने मुझे प्रभावित किया और अब मैं पूरी तरह बदल गई हूं।
सिंधु ने बताया कि वे आज भी जो भी खिताब जीतती हैं तो उसकी खुशी कोहली के साथ शेयर करती हैं। इसी तरह वे एकदूसरे के साथ कनेक्ट रहते हैं। सिंधु ने कहा कि कोहली ने कॅरियर में काफी कुछ हासिल किया है। इसके लिए उन्हें सलाम है। ऐसे व्यक्ति से मिलना हमेशा खास होता है।
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेल रहीं सिंधु
पीवी सिंधु इस समय नई दिल्ली में BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप (BWF World Championships 2026) खेल रही हैं। उन्होंने वुमन्स सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 मैच में आयरलैंड की सोफिया नोबल को 21-7, 21-11 से हराया। सिंधु 5 बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप खिताब जीत चुकी हैं।

