पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के लिए नया फरमान: फिटनेस पर फोकस करना होगा, एक दिन छोड़कर 40 मिनट पैडल गेम खेलना जरूरी
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों की फिटनेस सुधारने के लिए नया फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अब पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर पूरा फोकस करना होगा। साथ ही लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में ट्रेनिंग के दौरान एक दिन छोड़कर 40 मिनट पैडल (Padel) गेम खेलना जरूरी होगा।
यह आदेश सीनियर सिलेक्टर और हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने लागू किया है। उनके मुताबिक, पैडल गेम से खिलाड़ियों की फिटनेस शानदार रहेगी। सभी को रिफ्लेक्स और फील्डिंग से जुड़ी मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

NCA में पैडल कोर्ट बनवाया
आकिब ने कहा कि NCA में लंबे समय तक चलने वाले ट्रेनिंग कैंप के दौरान खिलाड़ियों को पैडल गेम खेलना होगा। उन्होंने कहा- हमारे कई खिलाड़ी पहले से ही पैडल खेलते आ रहे हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें स्ट्रगल करना पड़ता है। होम टाउन में पैडल कोर्ट कम या नहीं होने के चलते खिलाड़ियों को लंबा ट्रेवल करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने NCA में खिलाड़ियों के लिए पैडल कोर्ट बनाया है।
ये भी पढ़ें: वॉर्नर को 9 महीने की जेल हो सकती है: अप्रैल में दर्ज हुआ था ड्रिंक एंड ड्राइव केस, 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी
पैडल स्क्वैश और टेनिस का मिलाजुला खेल है। यह छोटे से कोर्ट में भी खेला जा सकता है। इसमें 2-2 प्लेयर आपस में खेलते हैं। इस गेम के नेट्स में भी खेल सकते हैं। इस गेम को खेलने के लिए प्लेयर को काफी स्टैमिना चाहिए होता है।

आकिब ने कहा कि PCB ने खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल कोर्ट और कई हॉल भी बनाने की तैयारी में है। इसमें स्नूकर समेत कई इंडोर गेम्स होंगे। बोर्ड ने एकेडमी में पहले ही AI बॉलिंग मशीन भी लगवा दी है। इससे नए प्लेयर्स तैयार करने में काफी मदद मिलेगी।

