पाकिस्तान-वेस्टइंडीज WTC फाइनल की रेस से बाहर: इंडिया के पास 7 टेस्ट का मौका, न्यूजीलैंड से 2 और ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट; यहां देखें सिनेरियो
Published: Updated:
2 min read

WTC पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 11 में से 5 टेस्ट जीतकर पांचवें नंबर पर है। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल की रेस से पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें बाहर हो गई हैं। जबकि टीम इंडिया के पास अब भी 2 सीरीज का मौका है। इसके तहत न्यूजीलैंड से 2 और ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट खेलने हैं।
भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को उसी के घर में 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से हराया है। इस जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 51.52% पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर बरकरार है। WTC फाइनल के लिए इंडिया को टॉप-2 में आना होगा, लेकिन यह थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज बाहर
WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान सबसे नीचे यानी 9वें नंबर पर है। जबकि वेस्टइंडीज 8वें नंबर पर काबिज है। यह दोनों टीमें अपने बाकी बचे मैच जीत भी लेती हैं, तब भी फाइनल में नहीं पहुंच सकेंगी।
दूसरी ओर 7वें नंबर पर श्रीलंका है, जिसे अब अपने बाकी बचे सभी टेस्ट जीतने होंगे। एक भी हार उसे फाइनल की रेस से बाहर कर देगी। आइए ग्राफिक्स में जानते हैं इंडिया के साथ टॉप-3 टीम का सिनेरियो...

ये भी पढ़ें: अपने देश में कभी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला अफगानिस्तान: भारत-UAE होम ग्राउंड रहे- इस टीम की स्ट्रगल हिस्ट्री बेमिसाल




