एक ही मैच में शतक और 5 विकेट: 21वीं सेंचुरी में ऐसा करने वाले मुशीर मुंबई के पहले खिलाड़ी, देखें रिकॉर्ड
Published: Updated:
2 min read

हरियाणा के खिलाफ मुशीर खान ने नंबर-3 पर आकर 185 बॉल पर 109 रन की पारी खेली। इसके बाद 31 ओवर में 85 रन देकर 6 विकेट लिए। (फोटो- MCA)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) खेला जा रहा है, जिसमें सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के भाई मुशीर खान (Musheer Khan) ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे 21वीं सेंचुरी में एक ही मैच में सेंचुरी लगाने और 5 विकेट लेने वाले मुंबई के पहले क्रिकेटर बने हैं।
दरअसल, मुशीर और सरफराज दोनों ही मुंबई की ओर से खेलते हैं। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के ग्रुप-डी में मुंबई का मुकाबला हरियाणा से हुआ। इस मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 430 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
पहले सेंचुरी, फिर 6 विकेट लिए
इस पारी में अंगकृष रघुवंशी ने 114 और मुशीर ने 109 रन की पारी खेली। तनुष कोटियन ने 52 रन बनाए। इसके बाद बॉलिंग में मुशीर ने शानदार प्रदर्शन किया। इस लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने 31 ओवर किए, जिसमें 85 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।
इस 21वीं सदी में मुशीर मुंबई के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक ही रणजी मैच में सेंचुरी लगाई और 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने हासिल की थी। रवि ने 1990-91 सीजन में यह रिकॉर्ड बनाया था।
ये भी पढ़ें: विल जैक्स से बहस, अंपायर को धक्का दिया: अब पाकिस्तानी बॉलर हारिस पर 20% फाइन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला
हरियाणा को फॉलोऑन खिलाया
6 विकेट के बदौलत हरियाणा टीम को पहली पारी में 270 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन खिलाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक चौथे दिन का खेल जारी है और मुंबई टीम जीत के करीब दिख रही है। यह मैच मुंबई के BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) स्टेडियम में खेला गया।
मौजूदा रणजी सीजन में मुंबई टीम का ग्रुप स्टेज में यह तीसरा मैच रहा। इससे पहले टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर 14 पॉइंट्स हासिल किए। यह टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक-सूर्यवंशी की बैटिंग का असर: IND Vs NZ चौथे मैच के लिए 40 हजार टिकट्स बिके, ऑकलैंड स्टेडियम में बनेगा रिकॉर्ड

