अभिषेक-वैभव को रोकना मुश्किल: फिन एलेन बोले- भारतीय बैटिंग से सीखेंगे, वर्ल्ड कप में काम आएगी
Published: Updated:
4 min read

भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में 199 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम ने 6 विकेट से मैच जीता।
स्पोर्ट्स डेस्क. जब अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे बैटर लय में आ जाते हैं, तो उन्हें रोकना किसी भी टीम के लिए मुश्किल होता है।
यह कहना है न्यूजीलैंड के बैटर फिन एलेन का। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की बैटिंग से न्यूजीलैंड को काफी कुछ सीखने को मिला है। ये सीख आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ काम आ सकती है।
अभिषेक और वैभव से सीखेंगे कीवी
फिन एलेन ने कहा- हम इस मैच से काफी कुछ सीख सकते हैं। हम ऐसी प्लानिंग कर सकते हैं, जो कुछ साल बाद वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ काम आए। क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इसलिए हर हाल में खेल का मजा लेना जरूरी है।
एलेन ने कहा- हमें लगा था कि यह टोटल मुकाबला करने के लिए काफी होगा। लेकिन इस तरह के मैच में बाद में कंडीशंस बैटिंग के लिए थोड़ी आसान हो जाती हैं। हमारे पास अगले मैच की तैयारी के लिए कुछ दिन हैं। अगले मैच में मैदान की बाउंड्री अलग होंगी। ऐसे में बॉलर्स और बैटर्स को भी नई प्लानिंग करनी होगी।
ये भी पढ़े : सा. अफ्रीकी फैन्स ने उड़ाया ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक: नाथन लायन को सैंडपेपर देते नजर आए, केपटाउट टेस्ट का VIDEO वायरल

चौथा टी20 ईडन पार्क में
एलेन ने कहा- इस मैदान की छोटी बाउंड्री के कारण बैटर्स और बॉलर्स, दोनों के लिए मुकाबला दिलचस्प होगा। बैटिंग यूनिट के तौर पर हम यहां खेलने के लिए एक्साइटिड हैं। हमें इस मैदान पर खेलना पसंद है।
तीनों मैच में टॉस हारा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने सीरीज के तीनों मैच में टॉस गंवाया है। इस पर एलेन ने मजाकिया अंदाज में कहा- हम इसके लिए सिर्फ एक इंसान को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं और वह हैं मिचेल सैंटनर। टी20 क्रिकेट में टॉस का काफी असर पड़ता है। रात में ड्यू भी गिरती है। इस पर हमारा ज्यादा कंट्रोल नहीं है। शायद सैंटनर को टूर पर टॉस जीतने की प्रैक्टिस करनी चाहिए।

वर्ल्ड कप की तैयारी पर फोकस
सीरीज में पीछे होने के बावजूद एलेन ने कहा कि न्यूजीलैंड बाकी मैच को भी गंभीरता से लेगा। टीम का लक्ष्य अपने खेल में सुधार करना है। न्यूजीलैंड को कुछ साल बाद अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है।
एलेन ने कहा- सीरीज में हम कहां खड़े हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता। हर मैच हमारे लिए बराबर अहम है। हारना अच्छा नहीं लगता, लेकिन हमारा लक्ष्य बड़ा है। हमें वर्ल्ड कप की तैयारी करनी है। इसलिए हर मैच से सीख लेना जरूरी है।
एलेन ने तीसरे टी20 में मिली हार को टीम के लिए रियलिटी चेक मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा- मैं इसे रियलिटी चेक नहीं कहूंगा। जब कोई बैटर इस तरह खेलता है, तो उससे सीखने को मिलता है। इससे अपने खेल को परखने का मौका मिलता है। भारतीय टीम इस समय दुनिया की टॉप टीमों में शामिल है।
13.2 ओवर में टारगेट पूरा
भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में 199 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम ने 6 विकेट से मैच जीता। अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रन बनाए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 133 रन की पार्टनरशिप हुई। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
ये भी पढ़े: क्रिकेटर्स का करवा चौथ: विराट-अनुष्का से रोहित-रितिका तक... यहां इन कपल्स की यादगार तस्वीरें

