12 बॉल में फिफ्टी नहीं कर सकते: अभिषेक की सेंचुरी पर युवराज का रिएक्शन, अय्यर बोले- दोनों की बैटिंग देख हैरान था
Published: Updated:
3 min read

अभिषेक ने सिर्फ 38 बॉल पर 113 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए। (फोटो सोर्स - vaibhav_sooryavanshi09)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में 35 बॉल में सेंचुरी लगाई। उनके मेंटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने उनकी बैटिंग पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया। युवी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “तुम अब भी 12 बॉल में 50 रन नहीं बना सकते, है ना? ऐसा लग रहा है जैसे दो लेफ्ट हैंड बैटर अपने घर के मैदान पर खेल रहे हों।”
वहीं, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बैटिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब संजू सैमसन और वह खुद बैटिंग करने आए, तब बॉल सीम हो रही थी। ऐसे में उन्हें हैरानी हुई कि दोनों ने इतनी अच्छी बैटिंग कैसे की।

ये भी पढ़े: धोनी की तरह रोहित भी कई साल खेल सकते हैं: अश्विन ने नमन धीर को MI की फ्यूचर कप्तानी का दावेदार बताया, हार्दिक के ट्रेड की संभावना जताई
अभिषेक का जवाब
अभिषेक ने युवी के इस मजाक का जवाब देते हुए कहा - 12 बॉल में 50 रन बनाना आसान नहीं है। मुझे नहीं पता कि उस समय युवी पाजी किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल आसान नहीं है। कोई भी बैटर सिर्फ मैदान पर जाकर 12 बॉल में 50 रन नहीं बना सकता। ऐसा कभी-कभी ही होता है।

अय्यर ने बैटिंग की तारीफ की
अय्यर ने अभिषेक और वैभव की बैटिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा- दोनों ने जिस तरह के शॉट्स खेले, देखना बहुत अच्छा लग रहा था। जब संजू और मैं बैटिंग करने आए, तब बॉल सीम हो रही थी। मैं सोच रहा था कि इन्होंने ऐसी कंडीशंस में इतनी अच्छी बैटिंग कैसे की। यह देखकर सच में हैरानी हुई। सच कहूं तो 5 ओवर में 100 रन बनते मैंने पहले कभी नहीं देखे। खासकर इंटरनेशनल क्रिकेट में। यह परफॉर्मेंस मेरी लिस्ट में सबसे ऊपर है।
ये भी पढ़े : जेन Z को धोनी की हेल्थ टिप्स: IPL रिटायरमेंट पर दिसंबर में फैसला बताएंगे, कहा- CSK को RCB से सीखना होगा
अभिषेक - वैभव की बेस्ट शुरुआत
न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के 199 रन के टारगेट को 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम ने 40 बॉल बाकी रहते 6 विकेट से मैच जीता।
अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी और 35 बॉल में सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 38 बॉल में 113 रन बनाए। वहीं, वैभव ने 19 बॉल में 45 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। सीरीज के अभी 2 मैच बाकी हैं।
ये भी पढ़े : कीर्तन में विराट-अनुष्का, VIDEO वायरल: अनुष्का भजन गाती दिखीं; कई बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा चुके

