WPL ऑक्शन: 5 टीम ने 6.25 करोड़ में 25 प्लेयर्स खरीदे, 47 अनसोल्ड; उमा हिस्ट्री की यंगेस्ट प्लेयर बनीं
Published: Updated:
4 min read

इस तस्वीर में WPL 2027 की ट्रॉफी नजर आ रही है। (फोटो सोर्स - @WPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मिनी ऑक्शन में 5 टीमों ने अपनी स्क्वॉड मजबूत की। कोच्चि में हुए ऑक्शन में 27 खाली स्लॉट में से 25 भर गए। फ्रेंचाइजी ने कुल 6.25 करोड़ रुपए खर्च किए।
यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाली टीम रही। उसने 8 प्लेयर्स खरीदे। वहीं, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 6 प्लेयर्स को टीम में शामिल किया। ऑक्शन के बाद 3 टीमों की स्क्वॉड में 18-18 प्लेयर्स हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के पास 17-17 प्लेयर्स हैं।
47 अनसोल्ड रहे
मिनी ऑक्शन के लिए 150 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 72 प्लेयर्स के नाम ऑक्शन में आए। 47 प्लेयर्स अनसोल्ड रहे। यानी सिर्फ 25 प्लेयर्स बिके। इनमें से 22 प्लेयर्स अपनी बेस प्राइस पर बिके। सिर्फ 3 प्लेयर्स पर बेस प्राइस से ज्यादा बोली लगी।
ये भी पढे़: क्रिकेटर्स का करवा चौथ: विराट-अनुष्का से रोहित-रितिका तक... यहां इन कपल्स की यादगार तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू (Sophie Molineux) सबसे महंगी प्लेयर रहीं। यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी।दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने किरण नवगिरे (Kiran Navgire) को 75 लाख रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए थी।
वहीं, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने श्वेता सहरावत (Shweta Sehrawat) को 20 लाख रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपए थी। ऑक्शन में ऑलराउंडर्स की सबसे ज्यादा डिमांड रही। खरीदे गए 25 प्लेयर्स में 13 ऑलराउंडर्स थीं। इसके अलावा 7 बैटर, 3 स्पेशलिस्ट बॉलर और 2 विकेटकीपर भी खरीदे गए।
किस टीम ने कितना खर्च किया?
यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) के पास ऑक्शन से पहले 3.75 करोड़ रुपए थे। टीम ने 8 प्लेयर्स पर 2.60 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके बाद भी उसके पर्स में 1.15 करोड़ रुपए बचे रहे। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 6 प्लेयर्स पर सिर्फ 70 लाख रुपए खर्च किए।
ये भी पढे: अभिषेक - वैभव को रोकना मुश्किल: फिन एलन बोले- भारतीय बैटिंग से सीखेंगे, वर्ल्ड कप में काम आएगी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के पास पहले से मजबूत कोर था। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), ऋचा घोष (Richa Ghosh), नादिन डी क्लर्क (Nadine de Klerk), श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil), राधा यादव (Radha Yadav) और जॉर्जिया वॉल (Georgia Voll) जैसी प्लेयर्स टीम में थीं। एलिस पेरी (Ellyse Perry) की वापसी से भी टीम को मजबूती मिली।
RCB ने जेस जोनासन (Jess Jonassen) को 40 लाख, क्लो ट्रायन (Chloe Tryon) को 30 लाख, तेजल हसबनिस (Tejal Hasabnis) को 30 लाख और वृंदा दिनेश (Vrinda Dinesh) को 10 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि, ऑक्शन के बाद भी RCB के पास सिर्फ 17 प्लेयर्स हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
DC के सामने विकेटकीपर की जरूरत थी। टीम के पास ममता मडिवाला (Mamatha Madiwala) ही यह रोल निभाने का ऑप्शन थीं। लिजेल ली (Lizelle Lee) के जाने के बाद उम्मीद थी कि टीम एक विकेटकीपर-बैटर खरीदेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
दिल्ली ने किरण नवगिरे (Kiran Navgire) को 75 लाख, उमा काशवी (Uma Kashvi) को 10 लाख, कर्स्टी गॉर्डन (Kirstie Gordon) को 10 लाख और नाजमा खान (Nazma Khan) को 10 लाख रुपए में खरीदा।
ये भी पढ़े : सा. अफ्रीकी फैन्स ने उड़ाया ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक: नाथन लायन को सैंडपेपर देते नजर आए, केपटाउट टेस्ट का VIDEO वायरल
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
MI ने बड़े नामों पर बोली लगाने के बजाय बेंच स्ट्रेंथ मजबूत की। टीम ने श्वेता सहरावत (Shweta Sehrawat), दिशा कसाट (Disha Kasat), लतिका इनामदार (Latika Inamdar), भारती रावल (Bharti Rawal), सानिका चालके (Saanika Chalke) और अक्षिता भगत (Akshita Bhagat) को खरीदा।
गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)
GG के पास सिर्फ 3 स्लॉट खाली थे। टीम ने कमलिनी (Kamalini) को 40 लाख, ऑर्ला प्रेंडरगास्ट (Orla Prendergast) को 30 लाख और समायरा राघव (Samaira Raghav) को 10 लाख रुपए में खरीदा। अब टीम के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती है। कमलिनी टॉप ऑर्डर की विकेटकीपर-बैटर हैं। लेकिन बेथ मूनी (Beth Mooney) पहले से यही रोल निभाती हैं।
यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz)
UPW ऑक्शन में सबसे ज्यादा एक्टिव रही। टीम ने अपने सभी 8 खाली स्लॉट भर दिए। उसने सोफी मोलिन्यू (Sophie Molineux) को 1.10 करोड़, ग्रेस हैरिस (Grace Harris) को 30 लाख, स्नेह राणा (Sneh Rana) को 30 लाख, सुषमा वर्मा (Sushma Verma) को 30 लाख और आशा शोभना (Asha Sobhana) को 30 लाख रुपए में खरीदा।
इसके अलावा कैथरीन ब्राइस (Kathryn Bryce), मनाली दक्षिणी (Manali Dakshini) और सहाना पवार (Sahana Pawar) को 10-10 लाख रुपए में टीम में शामिल किया।

