जापान में स्पेशल तकिया खरीदने पहुंचे बुमराह : पत्नी संजना ने पूछा- इतनी दूर ये करने गए?; जसप्रीत का मजेदार जवाब, VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

जापान में एशियन गेम्स खेलने पहुंचे जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल स्पेशल पिलो खरीदते नजर आए। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय टीम इंडिया के साथ में हैं। यहां भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 खेलेगी। इसी बीच बुमराह साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल के साथ एक स्पेशल पिलो (तकिया) शॉपिंग के लिए पहुंचे। अक्षर एक वीडियो भी बनाया, जो वायरल हो रहा है। इसमें बुमराह जापान के बेडिंग स्टूडियो में अपने लिए कस्टमाइज्ड एर्गोनॉमिक पिलो तैयार करवाते नजर आ रहे हैं।
गर्दन की अलाइनमेंट भी चेक
स्टोर के स्पेशलिस्ट ने बुमराह की नेक अलाइनमेंट और बॉडी कंटूर की मेजरमेंट ली। इसके आधार पर उनके लिए सही पिलो चुना गया। अक्षर इस दौरान वीडियो बनाते हुए नजर आए। बुमराह भी पिलो की पूरी प्रोसेस में काफी इंटरेस्ट लेते दिखे।
पहले यह वीडियो देखें
संजना ने मजेदार कमेंट किया
वीडियो सामने आने के बाद बुमराह की पत्नी और टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन ने कमेंट किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा- इतनी दूर जापान तक सिर्फ ये करने गए? संजना के कमेंट पर बुमराह ने भी मजेदार जवाब दिया- जब तुम मांगोगी तो मैं ये तकिया शेयर नहीं करूंगा।
उनके इस जवाब के साथ हंसने और विक्ट्री वाले इमोजी भी थे। दोनों की यह सोशल मीडिया बैंटर फैन्स को काफी पसंद आई। अक्षर और बुमराह का यह वीडियो क्रिकेट से दूर उनका हल्का-फुल्का अंदाज दिखाता है।
ये भी पढ़े: एशियन गेम्स में इंडियन मेन्स टीम: 28 को पहला मैच; यहां हमारे 15 प्लेयर्स की प्रोफाइल
श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी
एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट जापान के आइची-नागोया में हो रहा है। क्रिकेट के लिहाज से यह एशियन गेम्स का चौथा सीजन है। क्रिकेट को पहली बार 2010 में एशियन गेम्स में शामिल किया गया था। मेंस क्रिकेट में अब तक तीन सीजन हुए हैं और तीनों बार अलग-अलग टीम ने गोल्ड मेडल जीता है।
जापान T20I और एशियन गेम्स के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। तिलक वर्मा वाइस-कैप्टन हैं। अब नजर टीम इंडिया के उन प्लेयर्स पर रहेगी, जो जापान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

28 सितंबर से एशियन गेम्स अभियान
भारत एशियन गेम्स में अपना अभियान 28 सितंबर से शुरू करेगा। टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेगी। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। जापान T20I और एशियन गेम्स के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। तिलक वर्मा वाइस-कैप्टन हैं।
टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम भी शामिल हैं।
ये भी पढ़े : 10 ओवर के मैच में भारत 2 रन से जीता: होस्ट जापान हारा- मैच में कुल 62 रन बने, 6 विकेट गिरे; बारिश ने खलल डाला

