एशियन गेम्स 2026 में भारत को अब तक 12 मेडल: 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ इंडिया 13वें नंबर पर, शूटिंग से 7 मेडल
Published: Updated:
3 min read

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेन्स बैडमिंटन टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत के मेडल खाते में तेजी से इजाफा हुआ। शूटिंग से 3 ब्रॉन्ज मेडल मिले। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर जीता। वहीं, सॉफ्ट टेनिस में भी भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला। साथ ही मेन्स बैडमिंटन टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
मनु भाकर 5वें नंबर पर
शूटिंग में मनु भाकर से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वह पोडियम तक नहीं पहुंच सकीं। वुमन्स 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में मनु 181.1 अंक के साथ 5वें नंबर पर रहीं। साउथ कोरिया की यू गा-उन ने गोल्ड जीता।
ये भी पढ़े : 10 ओवर के मैच में भारत 2 रन से जीता: होस्ट जापान हारा- मैच में कुल 62 रन बने, 6 विकेट गिरे; बारिश ने खलल डाला
अबतक कितने मेडल
गोल्ड
वुमन्स टीम: क्रिकेट इवेंट (T20I)
सिल्वर
वुमन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
मेन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
एलावेनिल वलारिवन: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
हिमांशु ढिल्लों: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (46 Kg)
ब्रॉन्ज
रुद्रांक्ष पाटिल: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
सुचिका तारियाल: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, 60 किग्रा
वुमन्स स्कीट टीम : (शूटिंग)
मेन्स स्कीट टीम: (शूटिंग)
जय मीणा : सॉफ्ट टेनिस
मेन्स टीम इवेंट : (बैडमिंटन)
ये भी पढ़े: एशियन गेम्स में इंडियन मेन्स टीम: 28 को पहला मैच; यहां हमारे 15 प्लेयर्स की प्रोफाइल

मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर
एशियन गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल मिला।
मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर जीता।
उन्होंने कुल 198 किग्रा वजन उठाया और दूसरे स्थान पर रहीं।
मीराबाई ने स्नैच में 87 किग्रा का वजन उठाया।
क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किग्रा वजन उठाया।
एशियन गेम्स में मीराबाई का यह पहला मेडल है।
इससे पहले वह ओलिंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं।

शूटिंग में वुमन्स स्कीट टीम को ब्रॉन्ज
रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की टीम ने ब्रॉन्ज जीता।
भारत ने कुल 331 अंक हासिल किए।
रायजा और परिनाज ने 111-111 अंक बनाए।
माहेश्वरी के खाते में 109 अंक रहे।
चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड जीता।
बैडमिंटन टीम इवेंट में ब्रॉन्ज
लक्ष्य सेन को शी यूकी ने 21-16, 21-18 से हराया।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन लियांग वेइकेंग और वांग चांग को 21-11, 22-20 से हराया।
आयुष शेट्टी को ली शी फेंग ने 21-19, 21-13 से हराया।
हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन को हे जी टिंग और लियू यी ने 21-16, 17-21, 21-9 से हराया।
चीन ने सेमीफाइनल 3-1 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
वुमन्स क्रिकेट में गोल्ड
भारतीय विमेंस टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता।
फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराया।
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 216 रन बनाए।
श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई।
मेडल टैली में भारत 8वें नंबर पर
एशियन गेम्स की मेडल टैली में भारत फिलहाल 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ 13वें नंबर पर है। चीन 36 गोल्ड समेत कुल 60 मेडल के साथ टॉप पर है। जापान 11 गोल्ड के साथ दूसरे नंबर पर है।
ये भी पढ़े: जहीर खान CSK के नए हेड कोच बने: IPL 2027 से कमान संभालेंगे; धोनी ने एक समय उन्हें बॉलर्स का सचिन कहा था

