ईशान किशन की डबल सेंचुरी: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर; पुजारा-यशस्वी भी दोहरा शतक लगा चुके
Published: Updated:
2 min read

दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान किशन ईस्ट जोन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 6 सितंबर से खेला जा रहा है। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने पहली ही पारी में डबल सेंचुरी लगाई। वे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले विकेटकीपर बैटर बने हैं।
रमन की सबसे पहले फाइनल में डबल सेंचुरी
हालांकि ईशान से पहले बतौर बैटर 4 प्लेयर और डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। यह प्लेयर रमन लाम्बा, अंशुमन गायकवाड़, चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल हैं। रमन ने सबसे पहले 1987-88 के फाइनल में डबल सेंचुरी लगाई थी।
पिछली डबल सेंचुरी 2022-23 के फाइनल में लगी थी। तब यशस्वी ने साउथ जोन के ही खिलाफ 209 रन बनाए थे। अब पांचवीं डबल सेंचुरी भी साउथ जोन के खिलाफ ही आई है।
VIDEO Credit- BCCI
ईशान बने 5वें भारतीय
रमन 320 स्कोर, 1987-88 का फाइनल Vs वेस्ट जोन
अंशुमन 216 स्कोर, 1987 का फाइनल VS नॉर्थ जोन
पुजारा 209* स्कोर, 2016 का फाइनल Vs इंडिया रेड
यशस्वी 265 स्कोर, 2022 का फाइनल Vs साउथ जोन
ईशान 250* स्कोर, 2026 का फाइनल Vs साउथ जोन
VIDEO Credit- BCCI
ईशान के बाद कार्तिक दूसरे नंबर पर
ईशान के बाद बेस्ट स्कोर के मामले में दूसरे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक हैं। उन्होंने 2010 सीजन के फाइनल में साउथ जोन के लिए खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ 183 रन बनाए थे। इस तरह ईशान अब दलीप ट्रॉफी के किसी भी फाइनल में सेंचुरी लगाने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
ईस्ट जोन पहली पारी में 708
ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए। इसमें ईशान ने 270 रन की पारी खेली, जिसमें 7 सिक्स और 30 चौके लगाए। कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यू ईश्वरन ने 72 रन बनाए। साउथ जोन के लिए टी विजय ने 4 विकेट लिए। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को 2-2 विकेट मिले।

