IPL ट्रेड पर गावस्कर की BCCI को सलाह : बोले- फुल ट्रांसपेरेंसी जरूरी, सभी फाइनेंशियल डिटेल्स पब्लिक हों
Published: Updated:
3 min read

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस से बाहर जाने की रूमर्स सामने आ रही हैं। (फोटो सोर्स -@IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर ने IPL प्लेयर ट्रेड को लेकर BCCI से ट्रांसपेरेंसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रेड के बाद उसकी पूरी फाइनेंशियल डिटेल पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए। गावस्कर के मुताबिक, सभी IPL फ्रेंचाइजी को ट्रेड से जुड़ी पूरी फाइनेंशियल डिटेल पता होनी चाहिए। इससे किसी भी तरह की गलतफहमी की गुंजाइश नहीं रहेगी
गावस्कर ने ‘मिड-डे’ के अपने कॉलम में बताया कि ट्रेड की पूरी रकम की जानकारी सिर्फ दोनों फ्रेंचाइजियों, प्लेयर और BCCI को होती है। बाकी टीमों को इस डील की फाइनेंशियल डिटेल नहीं मिलती। उनके मुताबिक, इससे दूसरी फ्रेंचाइजियों के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि ट्रेड सैलरी कैप के नियमों के अंदर हुआ है या नहीं। इसलिए रकम सार्वजनिक करना जरूरी है।
ये भी पढ़़े: गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर ऋषभ पंत आउट: कैफ बोले- मैच की सिचुएशन समझनी चाहिए थी; फैन्स ने टीम से निकालने की मांग की

'फिंगर पॉइंटिंग नहीं होनी चाहिए'
गावस्कर ने कहा कि IPL दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग है। ऐसे में इसकी क्रेडिबिलिटी बनाए रखने के लिए फुल ट्रांसपेरेंसी जरूरी है। उन्होंने लिखा कि ट्रांसफर को लेकर नंबर पब्लिक होने चाहिए, ताकि किसी को IPL पर फिंगर पॉइंटिंग करने का मौका न मिले।
हार्दिक के ट्रेड की खबर
IPL में प्लेयर ट्रेड का मुद्दा इस समय फिर सामने है। 2024 सीजन से पहले हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में आए थे। अब एक बार फिर हार्दिक के मुंबई इंडियंस से बाहर जाने की रूमर्स सामने आ रही हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई कन्फर्म जानकारी सामने नहीं आई है।

पंत -कुलदीप यादव ट्रेड
2026 सीजन के बाद ऋषभ पंत और कुलदीप यादव से जुड़ा ट्रेड भी हेडलाइन बना। पंत को लखनऊ ने 2025 की ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। दिल्ली में वापसी के लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपए उनके सैलरी से कट किए गए है। अब वे 15 करोड़ रुपए में DC के लिए खेलेंगे। वहीं, कुलदीप अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपए की सैलरी पर लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े हैं।

