हम इंग्लैंड से 11 साल से T20 सीरीज नहीं हारे: लगातार 5 सीरीज में हराया; पहले मैच में बारिश की आशंका 80%, देखें कम्प्लीट मैच प्रीव्यू
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड दौरे पर है। यहां दोनों टीम के बीच 5 टी20 की सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच आज (1 जुलाई) चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा। पहले मैच में बारिश की आशंका 80% है।
आखिरी सीरीज 2014 में हारे थे
इंग्लैंड के खिलाफ बाइलेटरल टी20 सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अब तक बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 11 साल से टी20 सीरीज नहीं हारी है।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 सीरीज उसी के घर में सितंबर 2014 में गंवाई थी। इसके बाद से दोनों टीम के बीच ओवरऑल 5 सीरीज खेली गईं, जो इंडिया ने जीतीं। इनमें से 2 सीरीज इंग्लैंड में खेली गईं।

पिछले 7 टी20 में से इंडिया ने 6 जीते
यदि ओवरऑल मैच की बात करें तो इसमें भी भारतीय टीम का ही पड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीम के बीच हुए 30 टी20 हुए, जिसमें से इंडिया ने 18 जीते और 12 हारे हैं। दोनों टीम के बीच हुए पिछले 7 मैच में से भारतीय टीम ने 6 जीते और सिर्फ एक टी20 हारा है।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, चेस्टर-ली-स्ट्रीट में बुधवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 80% है। हवाएं 46 km/h की रफ्तार से चलने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे।

पिच रिपोर्ट
रिवरसाइड स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। यहां अच्छे पेस और बाउंस के साथ शानदार मूवमेंट मिलती है। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स घातक हो सकते हैं।
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है वैसे-वैसे बैटर्स को मदद मिलने लगती है। बैटर यदि इस बात को ध्यान में रखते हुए शुरुआत में संभलकर खेलता है तो रन बना सकता है। यदि मैच के दौरान बादल छाए रहे तो फास्ट बॉलर्स को अच्छी स्विंग मिलेगी।
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड टीम: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, सोनी बेकर/ल्यूक वुड, साकिब महमूद और आदिल राशिद।

