बांग्लादेश दौरे के लिए BCCI भी तैयार: रिपोर्ट- अब सिर्फ सरकार की मंजूरी का इंतजार; सितंबर में ODI-T20I सीरीज की उम्मीद
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टीम को सितंबर 2024 में बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 की सीरीज खेलनी थी, जिसे दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते टाल दिया गया था। अब यही दौरा इस साल सितंबर में होने की उम्मीद है।
स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) सितंबर में भारतीय टीम की मेजबानी के लिए बेताब नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी तैयार है। बोर्ड को सिर्फ भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है। BCCI इसके लिए जल्द सरकार से कॉन्टैक्ट करेगी।
BCCI सोर्स के हवाले से स्पोर्ट्स तक ने यह खुलासा किया है। सोर्स ने कहा है कि BCB लगातार भारतीय बोर्ड के कॉन्टैक्ट में बना हुआ है। उसने लेटर भी लिखा है। इस मामले में जल्द ही कोई फैसला आ सकता है।
ये भी पढ़ें: 5 साल में 17 भारतीयों का टेस्ट डेब्यू: इसमें 5 पेसर, 3 विकेटकीपर और एक स्पिनर; केएस भरत रिटायर हो चुके
BCCI अधिकारी सरकार से बात करेंगे
सोर्स ने कहा- हम इस मामले (सीरीज) पर काम कर रहे हैं। बांग्लादेश दौरे के लिए परमिशन और क्लियरिटी की मांग करेंगे। इस स्टेज पर हम खुद से कोई फैसला नहीं कर सकते। फिलहाल, दौरे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम जल्द ही केंद्र सरकार से बात करेंगे।
हालांकि इस पूरे मामले के बीच दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड आपस में सम्पर्क बनाए हुए हैं। बांग्लादेशी बोर्ड ने BCCI को लेटर लिखकर तैयारी शुरू करने के लिए औपचारिक संपर्क किया। सोर्स ने कहा- BCB ने हमें लेटर लिखा है। वे लगातार हमारे संपर्क में हैं। जल्द ही और स्पष्ट जानकारी आएगी।

बांग्लादेश बोर्ड इस सीरीज के लिए बेताब
दूसरी ओर बांग्लादेश बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने अपनी सरकार से मिलकर सीरीज के लिए पहल करने की मांग की है। क्रिकबज के मुताबिक, तमीम ने 30 जुलाई को बांग्लादेश सरकार की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम समेत आला अधिकारियों से मुलाकात की थी।
इस दौरान तमीम ने रिक्वेस्ट की थी कि भारतीय टीम से सीरीज के लिए बांग्लादेश सरकार को पहल करनी चाहिए। साथ ही भारतीय आला अधिकारियों को भी यह बताना चाहिए कि सितंबर में सीरीज के लिए बांग्लादेश पूरी तरह तैयार है।
सितंबर में ODI-T20I सीरीज की उम्मीद
भारतीय टीम को सितंबर 2024 में बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 की सीरीज खेलनी थी, जिसे दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते टाल दिया गया था। अब यही दौरा इस साल सितंबर में होने की उम्मीद है। हालांकि BCCI की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

