5 साल में 17 भारतीयों का टेस्ट डेब्यू: इसमें 5 पेसर, 3 विकेटकीपर और एक स्पिनर; केएस भरत रिटायर हो चुके
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तहत दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 अगस्त से होगा। इस सीरीज में दो भारतीय पेसर आकिब नबी और स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार है।
दूसरी ओर पेसर गुरनूर बरार का टेस्ट डेब्यू हो सकता है। बरार ने इसी साल 13 जुलाई को ODI से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो पिछले 5 साल (30 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2026 तक) में 17 भारतीयों ने टेस्ट डेब्यू किया है।
आइए ग्राफिक्स के जरिए समझते हैं कि आखिर पिछले 5 साल किस भारतीय ने कब टेस्ट डेब्यू किया और कब लास्ट टेस्ट खेला था। इन 17 में से कितने प्लेयर किस फॉर्मेट में एक्टिव हैं? इनमें कितने स्पिनर, पेसर और विकेटकीपर हैं?


केएस भरत ने रिटायरमेंट लिया
32 साल के भारतीय विकेटकीपर बैटर केएस भरत ने इसी साल 4 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है। वे टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट ही खेल सके। भरत को वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला था।
भरत ने 9 फरवरी 2023 को टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेला था। इसमें भरत ने पहली पारी में 8 रन बनाए थे। यह मैच इंडिया ने पारी और 132 रन से जीता था।
उन्होंने 7 टेस्ट में 221 रन बनाए। इसमें एक फिफ्टी तक नहीं रही। उनका बेस्ट स्कोर 44 रन रहा। अपने इतने छोटे करियर में भरत ने 18 कैच लिए और 1 स्टम्पिंग की।


