सूर्यवंशी को फिटनेस सुधारनी होगी: कोच लक्ष्मण की सलाह; टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंडिया पहली T20I सीरीज जीती
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपनी पहली टी20 सीरीज जीत ली है। टीम ने जिम्बाब्वे को उसी के घर में 3 टी20 की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस सीरीज में गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच रहे थे। उन्होंने तीसरे यानी आखिरी मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को ओवरऑल फिटनेस सुधारने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: गंभीर के कोच रहते 23 सीरीज: 13 जीते, 9 हारे; उससे पिछली 23 में से 4 ही सीरीज हारे थे, विदेश में भी रिकॉर्ड खराब हुआ
वैसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारतीय टीम ने यह अपनी पहली टी20 सीरीज जीती है। इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें क्लीन स्वीप से हार मिली थी। आयरलैंड ने 2-0 और इंग्लैंड ने 4-0 से हराया था।
वैभव प्लेयर ऑफ द सीरीज
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने तीनों मैच में सबसे ज्यादा 151 रन बनाए। उनका एवरेज भी 50.33 का रहा। तीसरे मैच में वैभव ने 49 बॉल पर 81 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
चोट के बावजूद खेलना चाहते थे वैभव
लक्ष्मण ने तीसरे मैच के बाद वैभव को फिटनेस सुधारने की सलाह दी है। उन्होंने मैच के बाद कहा- सिर्फ एक चीज में उसे (वैभव) सुधार करने की जरूरत है, वह ओवरऑल फिटनेस है। वह अभी युवा है और खुद भी खेल के हर एरिया में परफेक्ट होना चाहता है।
ये भी पढ़ें: CWG में जादुमनी ने पाकिस्तानी सुमामा को हराया: भारतीय बॉक्सर ने कहा- ये जीत कारगिल हीरोज के लिए, अब गोल्ड जीतूंगा
कोच ने कहा- आज (तीसरे मैच में) भी जब वह चोटिल हुआ (डीप स्क्वेयर लेग पर कैच के लिए डाइव लगाते समय) तो वह मैदान से हटना नहीं चाहता था। हमारे फिजियो ने ही उसे बाहर आने के लिए कहा था। टीम के लिए हर तरह से कुछ करने का यही जज्बा और लगन उसमें है।

इंडिया ने जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप किया
- पहला मैच: भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता।
- दूसरा मैच: टीम इंडिया ने 90 रन से अपने नाम किया।
- तीसरा मैच: जिम्बाब्वे को 35 रन से शिकस्त दी।
तीसरे मैच का हाल
सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद 5 विकेट पर 192 रन बनाए। वैभव ने 81 रन की पारी खेली, जिसमें 4 सिक्स और 8 चौके लगाए। ईशान किशन ने 29, श्रेयस अय्यर ने 27 और रिंकू सिंह ने 25 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्रेड इवांस ने 2 विकेट लिए।
193 रन के टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी और 35 रन से मैच गंवा दिया। रयान बर्ल ने 54 रन की पारी खेली। भारतीय टीम के लिए पेसर मयंक यादव ने 3 और यश ठाकुर ने 2 विकेट लिए। अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली।

