दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई स्क्वॉड घोषित: 2 बदलाव, दिनेश बाहर; भारतीय टीम कोलंबो पहुंची, इंडियन हाई कमीशन ने इन्वाइट किया
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टीम ने 2 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 165 रन से हराया। (फोटो सोर्स -@BCCI
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और डिसाइडिंग मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के SSC ग्राउंड (Sinhalese Sports Club) पर खेला जाएगा। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 165 रन से जीतकर टीम इंडिया 1-0 की बढ़त के साथ कोलंबो पहुंच चुकी है।
हाई कमिश्नर के घर पार्टी
कोलंबो एयरपोर्ट और होटल पहुंचने पर इंडियन टीम का वेलकम स्पेशल स्टाइल में किया गया। श्रीलंका के लोकल आर्टिस्ट्स ने अपने ट्रेडिशनल डांस और ढोल-नगाड़ों की बीट्स पर प्लेयर्स का ग्रैंड वेलकम किया। श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने इंडिया हाउस में दोनों टीमों के लिए डिनर रखी। इसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कैप्टन शुभमन गिल भी शामिल हुए।
ये भी पढ़े: उथप्पा ने वर्ल्ड कप 2027 की अपनी स्क्वॉड चुनी: 15 साल के वैभव और भुवनेश्वर शामिल किया, यशस्वी-ईशान बाहर
गॉल टेस्ट में डेब्यू करने वाले मानव सुथार
सीरीज का पहला मैच भारत का 600वां टेस्ट मैच था। मैच के हीरो रहे यंग स्पिनर मानव सुथार, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 10 विकेट लिए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने भी अपने टेस्ट कॅरियर की पहली सेंचुरी लगाई।
कमबैक करने के लिए श्रीलंका ने 2 प्लेयर्स चेंज किए
पहला मैच हारने के बाद अब श्रीलंका के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। सीरीज में वापसी करने के लिए श्रीलंकाई टीम ने अपने स्क्वॉड में 2 बड़े बदलाव किए हैं। सहान अराचिगे ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर रमेश मेंडिस की जगह टीम में आए हैं। कामिल मिशारा को फ्लॉप रहे निशान फर्नांडो की जगह शामिल किए गए हैं। इंजर्ड दिनेश चांदीमल की जगह पसिंदु सूर्यबंदरा टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

कोलंबो टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
धनंजय डि सिल्वा (कैप्टन), कामिन्दु मेंडिस (वाइस कैप्टन), लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा , पासिंदु सूरियबन्दर, सहान अराचिगे, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांता, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असित फर्नांडो और विश्वा फर्नांडो।

