इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग ली: न्यूजीलैंड 4 विकेट पर 200 पार, फिलिप्स और ब्रेसवेल की फिफ्टी; मयंक को 3 विकेट
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड टीम के कैप्टन मिचेल सेंटनर। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड (IND vs NZ) में 5 टी20 की सीरीज खेल रही है, जिसका चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार चौथे मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। फिलहाल, न्यूजीलैंड ने 4 विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम ने शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है। ऐसे में इस चौथे मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए गए हैं। चोट से ठीक होकर लौटे ईशान किशन (Ishan Kishan) को एंट्री मिली है। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को बैठाया गया है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
भुवी को भी बाहर किया
करीब 4 साल बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को बाहर किया गया है। उन्होंने पिछले 3 मैच में सिर्फ एक ही विकेट लिया और टोटल 139 रन दिए। उनकी जगह मयंक यादव को शामिल किया गया।
पिछले तीन मैच के रिजल्ट
पहला टी20: टीम इंडिया 4 विकेट से जीती
दूसरा टी20: भारतीय टीम 4 विकेट से जीती
तीसरा टी20: इंडिया 13.2 ओवर में 6 विकेट से जीती
मैच में दोनों प्लेइंग-11:
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर और नेथन स्मिथ।
ये भी पढ़ें: विल जैक्स से बहस, अंपायर को धक्का दिया: अब पाकिस्तानी बॉलर हारिस पर 20% फाइन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

