हरमनप्रीत और स्मृति के बीच बढ़ीं दूरियां; VIDEO: हैंडशेक के दौरान स्मृति नजरें फेरती दिखीं, ड्रेसिंग रूम में तनाव की खबरें
Published: Updated:
3 min read

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में हरमनप्रीत ने 121 गेंदों पर 126 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन वुमन्स टीम ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराकर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। लेकिन मैच के बाद हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Smriti) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का एक वीडियो चर्चा में आ गया। वीडियो में हरमनप्रीत स्मृति की तरफ बढ़ती नजर आईं, लेकिन स्मृति ने उनसे नजरें फेर लीं।
इस दौरान दोनों के बीच हैंडशेक भी नहीं हुआ। इसके बाद फैंस सवाल उठाने लगे कि क्या दोनों के बीच सब ठीक नहीं है? इस पूरे मामले के पीछे कप्तानी से जुड़ा एक पुराना विवाद भी बताया जा रहा है।
हरमनप्रीत से क्यों ली गई कप्तानी?
दरअसल, हरमनप्रीत कौर लंबे समय से इंडियन वुमन्स टीम की कप्तान थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद BCCI ने स्मृति मंधाना को नया कप्तान बनाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमनप्रीत खुद कप्तानी छोड़ना नहीं चाहती थीं। उन्होंने एक विकल्प भी दिया था। वह टी20 की कप्तानी छोड़ने को तैयार थीं, लेकिन टेस्ट और वनडे में कप्तान बने रहना चाहती थीं।
हालांकि, BCCI ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। बोर्ड तीनों फॉर्मेट के लिए एक ही कप्तान चाहता था। इसी वजह से स्मृति को यह जिम्मेदारी दी गई।
ये भी पढ़े : पहली बॉल से बाउंड्री मारने की सोचता हूं: तिलक वर्मा बोले- नंबर 5 या 6 पर सिचुएशन के हिसाब से खेलना पड़ता है

ड्रेसिंग रूम में अनबन की खबरें भी आईं
कप्तानी बदलने के बाद दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों को लेकर भी खबरें सामने आईं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हरमनप्रीत और स्मृति के बीच बातचीत कम हो गई थी। दोनों एक-दूसरे से दूरी बना रही थीं। इससे टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल भी असहज होने की बात कही गई।
हालांकि, यह मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इस बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़े : WPL ऑक्शन: 5 टीम ने 6.25 करोड़ में 25 प्लेयर्स खरीदे, 47 अनसोल्ड; उमा हिस्ट्री की यंगेस्ट प्लेयर बनीं
अब हैंडशेक मिस होने से फिर चर्चा शुरू
अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद का वीडियो देखिए। मैच खत्म होने पर खिलाड़ी एक-दूसरे से मिल रहे थे। इसी दौरान हरमनप्रीत स्मृति की तरफ बढ़ती दिखाई दीं। लेकिन स्मृति दूसरी तरफ देख रही थीं। इस वजह से दोनों के बीच हैंडशेक नहीं हो पाया। वीडियो सामने आते ही फैंस ने इसे पुराने कप्तानी विवाद से जोड़ना शुरू कर दिया।
हालांकि, सिर्फ इस वीडियो से अनबन साबित नहीं होती। यह भी हो सकता है कि स्मृति ने उस समय हरमनप्रीत को देखा ही न हो।
हरमन के शतक पर स्मृति
एक बात और है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में हरमनप्रीत ने 121 गेंदों पर 126 रन बनाए थे। इस दौरान स्मृति उनकी शानदार पारी की तारीफ करती और तालियां बजाती नजर आई थीं। इसलिए एक वीडियो के आधार पर दोनों के रिश्तों को लेकर कोई नतीजा निकालना सही नहीं होगा।
ये भी पढे: अभिषेक - वैभव को रोकना मुश्किल: फिन एलन बोले- भारतीय बैटिंग से सीखेंगे, वर्ल्ड कप में काम आएगी

